For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: बेंगलुरू बुल्स पर जीत के साथ यूपी योद्धा ने किया लेग समाप्त, 45-33 से हराया

नई दिल्ली। यूपी योद्धा ने शुक्रवार को यहां घरेलू चरण शानदार तरीके से समाप्त करते हुए बेंगलुरू बुल्स पर 45-33 से जीत हासिल की जिससे प्रो कबड्डी लीग एलीमिनेटर में उसका सामना बेगलुरू बुल्स से ही होगा। यूपी योद्धा अब 74 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है। तो बुल्स की टीम छठे स्थान के साथ प्लेऑफ का अंत करेगी। इस मैच में बेंगलुरु बुल्स के पवन सेहरावत ने इस सीजन में अपने 300 रेड पॉइंट्स पूरे किए और ऐसा करने वाले वो परदीप नरवाल के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को होने वाले एलीमिनेटर एक में उसका सामना छठे स्थान पर काबिज बेंगलुरू बुल्स से होगा।

पहले हाफ के बाद बेंगलुरु बुल्स ने घरेलू टीम यूपी योद्धा के ऊपर 22-20 से बढ़त बनाई। दोनों ही टीमों के रेडर्स का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। पहले हाफ में दोनों ही टीमें एक-एक बार ऑलआउट हुई। यूपी की टीम चौथे मिनट में ऑलआउट हुई, तो बुल्स की टीम 11वें मिनट में ऑलआउट हुई। यूपी के लिए गिल ने बेहतरीन सुपर रेड लगाई और एक ही रेड में 4 डिफेंडर्स को आउट किया।

और पढ़ें: PKL 2019: पीकेएल के इतिहास में पहली बार दिल्ली ने किया टॉप, रोमांचक मुकाबला हुआ टाई

बुल्स के लिए जहां उनके कप्तान पवन सेहरावत ने सुपर 10 लगाते हुए 11 अंक हासिल किए, तो यूपी के लिए सुरेंदर गिल ने 6, तो श्रीकांत जाधव ने 5 अंक हासिल किए। हालांकि यूपी के पूर्व कप्तान रिशांक देवाडिगा अपना खाता नहीं खोल पाए।

दूसरे हाफ की शुरुआत यूपी योद्धा ने बेहतरीन शुरुआत की और जल्द ही वो बुल्स को ऑलआउट करने के करीब आए थे। हालांकि बुल्स ने सुपर टैकल करते हुए खुद को बचाया था, लेकिन यूपी ने मैच के 23वें मिनट में बैंगलोर को ऑलआउट कर बढ़त बनाई।

और पढ़ें: IND vs SA: विराट कोहली ने मचाया डबल धमाल, पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

बुल्स ने वापसी का प्रयास काफी किया, लेकिन यूपी की टीम ने भी अपनी बढ़त को बरकरार ऱखा। उन्होंने शानदार तरीके से पवन सेहरावत को खुलकर खेलने नहीं दिया। यूपी ने मैच के 39वें मिनट में एक बार फिर बुल्स को आउट किया और अपनी जीत को पक्का किया। यूपी के लिए आशु सिंह ने हाई 5 लगाया।

Story first published: Friday, October 11, 2019, 23:08 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+