PKL 2022: पटना ने हरियाणा से छीनी जीत तो दिल्ली ने पुणेरी पलटन को हराया, जानें कैसा रहा लीग का दूसरा दिन
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2021-22 के सीजन का आगाज हो गया है और बेंगलुरू में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी तीन मैच खेले गये। प्रो कबड्डी लीग के दूसरे दिन का आखिरी मुकाबला पटना पाइरेटस और हरियाणा स्टीलर्स की टीम के बीच खेला जिसमें आखिरी मिनट तक फैन्स को रोमांच देखने को मिला, हालांकि पटना पाइरेटस की टीम ने अपने दिग्गज रेडर मोनू गोयत की सुपर 10 (15 प्वाइंट) रेड की वजह से 3 अंक से जीत हासिल कर ली और रोमांचक मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स की टीम को 42-39 से मात दी। पहले हाफ की बात करें तो हरियाणा स्टीलर्स की टीम पटना पाइरेटस पर हावी थी लेकिन पटना पाइरेटस ने दूसरे हाफ में वापसी करते हुए मैच को अपने नाम कर लिया।
पहले हाफ के बाद हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने 22-18 की बढ़त हासिल की हुई थी। हरियाणा ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए पटना की टीम को समेटना शुरू किया, जैसे ही पटना की टीम ऑलआउट होने के करीब पहुंची उसने सुपर टैकल कर खुद को बचा लिया, इसके बाद सचिन ने रेड में 2 अंक हासिल किये और टीम ऑल आउट नहीं हुई। इसके बाद जब पटना की टीम हरियाणा को ऑलआउट करे के करीब पहुंची तभी रोहित गुलिया ने सुपर रेड लगाई और 4 अंक बटोर फिर से मैच का रुख हरियाणा स्टीलर्स की ओर मोड़ दिया।
और पढ़ें: U19 Asia Cup 2021: ओपनिंग मैच में भारत ने यूएई को चटाई धूल, हरनूर-यश के दम पर 154 रनों से रौंदा

दूसरे हाफ में पटना ने की वापसी, हरियाणा को चटाई धूल
पहले हाफ में हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने 14वें मिनट में जाकर पटना पाइरेटस की टीम को ऑल आउट किया, जिसके बाद हरियाणा ने दूसरे हाफ में भी अपनी बढ़त को बरकरार रखा। हालांकि पटना पाइरेटस ने भी जबरदस्त वापसी करते हुए बीच के अंतर को ज्यादा दूर नहीं जाने दिया। पटना की टीम ने दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही 25वें मिनट में हरियाणा स्टीलर्स की टीम को ऑलआउट किया और खुद पर चल रही हरियाणा की बढ़त को खत्म कर दिया। मोनू गायत के सुपर रेड, सुपर 10 और सुरेंदर नाडा के हाई 5 की बदौलत हरियाणा की टीम ऑल आउट के करीब पहुंच गई, हालांकि सचिन ने मैच के आखिरी रेड में पटना की टीम के लिये 2 अंक हासिल कर अपनी टीम को 3 अंको की रोमांचक जीत दिला दी।

दबंग दिल्ली ने पुनेरी पलटन को 11 अंकों से हराया
इससे पहले पीकेएल के 5वें मुकाबले में दबंग दिल्ली की टीम ने सीजन का पहला मैच खेलते हुए पुनेरी पलटन को 41-30 से रौंदकर विजयी शुरुआत की। दिल्ली की दबंग टीम के लिये नवीन कुमार ने सुपर 10 लगाते हुए जीत दिलाई। इस अहम मैच में दिल्ली के लिये अजय ठाकुर, संदीप नरवाल, मंजीत छिल्लर और जीवा कुमार पहली बार खेलते नजर आये तो वहीं पर पुणेरी पलटन की ओर से राहुल चौधरी और विशाल भारद्वाज ने डेब्यू किया। दबंग दिल्ली ने पहले हाफ में ही अपने खेल का दबदबा बनाया और पुणेरी पलटन के खिलाफ 22-15 के स्कोर से 10 अंकों की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में दिल्ली की टीम ने अपनी इस बढ़त को बरकरार रखा और अंत में 11 अंकों से मैच को जीत लिया।

गुजरात जाएंटस ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया
प्रो कबड्डी लीग के दूसरे दिन के पहले मैच में गुजरात जाएंटस की टीम का मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स से हुआ जिसमें गुजरात की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जयपुर के खिलाफ 7 अंकों से जीत हासिल की। गुजरात जाएंटस की टीम ने इस मैच में जबरदस्त डिफेंस दिखाया जिसके चलते उनकी टीम ने जयपुर के खिलाफ 34-27 से जीत हासिल की। गुजरात जाएंटस के लिये राकेश नरवाल (7) और राकेश (6) ने रेडिंग में अंक बटोरे तो वहीं पर गिरीश मारूती एनार्क (6) और परवेश भैंसवाल (4) ने डिफेंस में शानदार काम किया। वहीं पर जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए अर्जुन देशवाल (10) ने अकेल रेडिंग की जिम्मेदारी संभाली तो डिफेंस में सिर्फ संदीप ढुल (3) ही दम दिखा सके। इसकी वजह से जयपुर की टीम जीत हासिल करने में नाकाम रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications