For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2022: यूपी योद्धा ने जीत के साथ की वापसी, रोमांचक मैच में पुणेरी पलटन ने हराया

PKL 2021
Photo Credit: Pro Kabaddi league

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के 8वें सीजन का आगाज हो गया है और बेंगलुरु में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के लगातार चौथे दिन 3 मैचों का आयोजन हुआ। शनिवार को खेले गये पहले मुकाबले में यूपी योद्धा और पटना पाइरेटस की टीम का सामना हुआ, जिसमें यूपी योद्धा की टीम ने परदीप नरवाल के दम पर रोमांचक जीत हासिल की तो वहीं पर दूसरे मैच में पुणेरी पलटन की टीम ने आखिरी रेड तक चले रोमांचक मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को हराया। दिन का आखिरी मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम के बीच हुआ जिसमें हरियाणा स्टीलर्स की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट के लिये वसीम जाफर ने चुनी प्लेइंग 11, अय्यर-रहाणे दोनों को दी जगह

उल्लेखनीय है कि यूपी योद्धा की टीम ने पटना पाइरेटस को 36-35 के स्कोर से हराया तो वहीं पर पुणेरी पलटन की टीम ने तेलुगु टाइटंस को 34-33 से मात दी। दिन के आखिरी मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने हरियाणा स्टीलर्स को 40-38 से हराया।

और पढ़ें: जब कोहली से छिनी वनडे की कप्तानी तो क्या कोच द्रविड़ ने की थी बात, अब खुद राहुल ने किया खुलासा

यूपी योद्धा के लिये छाये परदीप नरवाल

यूपी योद्धा के लिये छाये परदीप नरवाल

शनिवार को खेले गये पहले मुकाबले में पटना पाइरेटस की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की और यूपी योद्धा के खिलाफ 20-16 से बढ़त हासिल की। इस हाफ में यूपी योद्धा की टीम ने परदीप नरवाल के दम पर अच्छी शुरुआत की और पटना पाइरेटस को 2-3 मौकों पर ऑल आउट करने के करीब आ गई, हालांकि पटना की टीम ने जबरदस्त डिफेंस दिखाया और प्रदीप नरवाल के खिलाफ 3 बार टैकल प्वाइंट हासिल किये। इसके चलते वह बढ़त हासिल करने में कामयाब हो गई। दूसरे हाफ में यूपी योद्धा की टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी की लेकिन पटना ने लगातार परदीप नरवाल को कई बार आउट कर मैच को रोमांचक बना दिया। यूपी योद्धा के लिये आखिरी रेड में गिल ने आउट होने से पहले बोनस लिया और अपनी टीम को एक प्वाइंट से जीत दिला दी।

पुणेरी पलटन को मिली सीजन की पहली जीत

पुणेरी पलटन को मिली सीजन की पहली जीत

दिन के दूसरा मुकाबला भी काफी रोमांचक काफी घटा जिसमें पुणेरी पलटन की टीम ने सीजन की पहली जीत हासिल की और तेलुगु टाइटंस को करीबी मुकाबले में हराया। वहीं तेलुगु टाइटंस की टीम को सीजन की पहली हार मिली है। तेलुगु टाइटंस की टीम ने पहले हाफ में ही जबरदस्त शुरुआत की और 20-14 की बढ़त हासिल की। तेलुगु टाइटंस की टीम ने इस हाफ में ज्यादातर प्वाइंटस तकनीकी रूप से हासिल किये। मैच के 19वें मिनट में पुणेरी पलटन की टीम का डिफेंडर लाइन से बाहर चला गया तो वहीं पर सिद्धार्थ देसाई और उनके 3 डिफेंडर्स लॉबी में चले गये, जिसकी वजह से तेलुगु टाइटंस की टीम को 4 अंक मिल गये। अगली ही रेड में तेलुगु टाइटंस की टीम ने पुणेरी पलटन को ऑल आउट कर दिया।

दूसरे हाफ में पुणेरी पलटन की टीम ने जबरदस्त वाइट की और लगातार अंक हासिल करते हुए तेलुगु टाइटंस को ऑल आउट की तरफ धकेल दिया। मोहित गोयत ने मैच के 27वें मिनट में सुपर रेड लगाई और तेलुगु टाइटंस को ऑलआउट कर दिया। हालांकि सिद्धार्थ देसाई ने 30वें मिनट में सुपर रेड लगाते हुए अपनी टीम की वापसी करा दी और 38वें मिनट में पुणेरी पलटन को ऑल आउट कर दिया। पुणेरी पलटन ने आखिरी मिनट में जबरदस्त वापसी की और एक प्वाइंट से मैच को जीत लिया।

हरियाणा स्टीलर्स को मिली लगातार दूसरी हार

हरियाणा स्टीलर्स को मिली लगातार दूसरी हार

प्रो कबड्डी लीग के 12वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा स्टीलर्स ने इस मैच के पहले हाफ में 22-21 की बढ़त बनाई थी लेकिन जयपुर की टीम ने भी उन्हें कड़ी टक्कर दी। हरियाणा की टीम ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए जयपुर की टीम को जल्दी ऑलआउट कर दिया। हालांकि अर्जुन देशवाल के दम पर जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने वापसी की और सुपर 10 लगाया और 19वें मिनट में हरियाणा स्टीलर्स को ऑल आउट कर दिया। पहले हाफ हरियाणा के लिये विकास कंडोला ने 9 अंक हासिल किये तो जयदीप कुलदीप ने हाई 5 लगाया।

दूसरे हाफ के 30वें मिनट में जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को लगातार दूसरी बार ऑल आउट किया और अच्छी खासी बढ़त हासिल कर ली। रोहित गुलिया की सुपर रेड के चलते हरियाणा ने अंकों के अंतर को कम जरूर किया लेकिन अंत में जयपुर की टीम 40-38 के स्कोर से जीत हासिल करने में कामयाब रही।

Story first published: Sunday, December 26, 2021, 0:00 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+