प्रो कबड्डी लीग 2019 में बिके 5 सबसे महंगे खिलाड़ी जिन पर होगी दुनिया की नजर
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग का सातवां सीजन 20 जुलाई को शुरू होने जा रहा है। पिछली बार की चैंपियन बेंगलुरू पर इस बार भी नजरें रहेंगी लेकिन पटना पाइरेट्स भी किसी से कम नहीं है जो तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। दर्शकों की टीमों के प्रदर्शन पर तो नजर रहेगी लेकिन उन खिलाड़ियों पर भी बनी रहेगी जिनपर पैसों की खूब बरसात हुई। पिछले सीजन में हालांकि 6 खिलाड़ी करोड़ों की कीमत पाने में सफल हुए थे जबकि इस बार अप्रैल में हुई नीलामी में 2 खिलाड़ी इस आंकड़े को हासिल कर सके। आइए जानें इस लीग के लिए नीलामी के दाैरान बिकने वाले टाॅप 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में-

1. सिद्धार्थ देसाई
अगर इस सीजन की लगी बोली में सबसे ज्यादा पैसा कमाया है तो वो हैं सिद्धार्थ देसाई। देसाई महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिसे से आते हैं। खास बात यह है कि उनके परिवार के सभी लोग कबड्डी खेलते हैं। देसाई इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें तेलुगू टाइटंस ने 1.45 करोड़ रुपए की मोटी रकम के साथ अपनी टीम में शामिल किया। देसाई सभी सीजन में सबसे महंगे दूसरे खिलाड़ी भी बने हैं। पिछले सीजन में मोनू गोयत को हरियाणा स्टीलर्स ने 1 करोड़ 51 लाख रुपये में खरीदा था। देसाई का इस बार बेस प्राइज 30 लाख थ। इनके लिए तेलुगू टाइटंस ने ही 1 करोड़ रुपये की पहली बोली लगाई। अंत में तेलुगू टाइटंस ने उन्हें 1 करोड़ 45 लाख रुपये में खरादा।
ये 6 टीमें जीत चुकी हैं प्रो कबड्डी लीग का खिताब, जानिए कब किसने मारी बाजी

2. नितिन तोमर
यूपी का बाहुबली कहे जाने वाले नितिन तोमर इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें मुनेरी पल्टन ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये में रिटेन किया। नितिन पांचवें सीजन में 93 लाख रुपये में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी थे। हालांकि छठे सीजन में चोट के कारण कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ा था। नितिन साल 2016 में कबड्डी वर्ल्ड कप और 2017 में एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

3. राहुल चौधरी
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जन्में राहुल चाैधरी इस सीजन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें तेलगू टाइटन्स तमिल थलाइवाज ने 94 लाख रुपये में खरीदा है। राहुल अब तक प्रो कबड्डी लीग में 100 मैच खेल चुके हैं और 876 प्वाइंट्स के साथ शीर्ष खिलाड़ी हैं।
प्रो कबड्डी लीग 2019: जानिए टीम, मैच डिटेल, डेट, टाइमिंग और प्रसारण की पूरी जानकारी

4. मोनू गोयत - 93 लाख रुपए
मोनू को पिछले सीजन में हरियाणा स्टीलर्स ने 1 करोड़ 51 लाख रुपए में खरीदा था। सबसे महंगे बिकने के बाद मोनू देश के पहले नॉन क्रिकेटर खिलाड़ी बने जो इतने महंगे बिके थे। लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया और इस साल नीलामी में यूपी योद्धा ने खरीदा है। उन्हें यूपी योद्धा ने 93 लाख रुपए में खरीदा।

5. संदीप नरवाल
ये खिलाड़ी नीलामी में बिकने वाले 5वें सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। संदीप नरवाल पर बोली लगाने के लिए 4 टीमें गुजरात फॉर्चूनजायन्ट्स, यू-मुंबा, दबंग दिल्ली केसी और बैंगलुरु बुल्स आगे आईं। 30 लाख की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी नरवाल को यू-मुंबा ने 89 लाख में खरीद लिया. पुनेरी पल्टन ने उनको रिटेन करने के लिए एफबीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
