Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: वॉर्नर ने जीता टॉस पहले बैटिंग करेगी मुंबई, रोहित शर्मा की हुई वापसी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आखिरी लीग मैच आज शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करने वाली है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिये आज के मैच में हर हाल में जीत चाहिये अगर उनकी टीम को प्लेऑफ में पहुंचना है तो वहीं पर मुंबई इंडियंस की टीम के लिये आज के मैच कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है। शारजाह के मैदान पर कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टॉस जीतने के बाद वॉर्नर ने कहा कि हमारी टीम के लिये रनों का पीछा करना ज्यादा बेहतर रहा है और पिछले कुछ मैचों में नतीजा हमारे पक्ष में रहा है वहीं अभिषेक शर्मा की जगह हम प्रियम गर्ग को वापस बुला रहे हैं।

और पढ़ें: मद्रास हाई कोर्ट ने कोहली-गांगुली को भेजा नोटिस, जानें क्या है कारण

वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने आज के मैच में 3 बदलाव किये हैं। जयंत यादव की जगह कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है तो वहीं जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को आराम देकर जेम्स पैटिंसन और धवल कुलकर्णी को मौका दिया गया है।

रोहित शर्मा की वापसी से न सिर्फ मुंबई इंडियंस बल्कि टीम इंडिया भी काफी खुश है क्योंकि रोहित अगर फिट होकर वापस लौट रहे हैं तो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह टीम के लिये खेल सकते हैं। रोहित शर्मा ने टॉस हारने के बाद कहा कि इस सीजन टॉस हमारे साथ नहीं रहा है लेकिन हम चाहेंगे कि हम अपना अच्छा खेल जारी रखें।

और पढ़ें: IPL 2020: देवदत्त पाड्डिकल ने तोड़ा अय्यर का बड़ा रिकॉर्ड, बन सकते हैं टीम के नये युवराज सिंह

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पांड्या, कायरन पोलार्ड, नाथन कुल्टर नाइल, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, धवन कुलकर्णी।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, ऋद्धिमान साहा, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम,संदीप शर्मा।

Story first published: Tuesday, November 3, 2020, 19:13 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+