क्रिकेट इतिहास की वो टीम जिसने एक नहीं दो बार पार किया पारी में 1000 रनों का आंकड़ा
नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास के लगभग 143 सालों में टेस्ट क्रिकेट ऐसा प्रारूप रहा जिसे लंबे समय तक देशों ने खेला और इस दौरान कई बार किसी एक टीम ने रनों का अंबार खड़ा कर दिया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत के बाद से ही टेस्ट या प्रथम श्रेणी प्रारूप में कई टीमों ने रनों का पहाड़ खड़ा किया जिसके बारे में मौजूदा समय में सोच पाना भी मुश्किल नजर आता है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भले ही कई टीमों ने एक पारी में बड़े-बड़े स्कोर खड़े किये हों लेकिन आज तक के रिकॉर्ड में कभी भी कोई टीम एक पारी के दौरान 4 अंकों के आंकड़ यानि की टेस्ट क्रिकेट में 1000 रनों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी है।
और पढ़ें: THOR बनें ऋषभ पंत तो Iron Man सूट में नजर आये धवन, DC ने शेयर किया खिलाड़ियों का सुपर हीरो वर्जन
टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो अब तक इन बड़े-बड़े स्कोर में कई बार तो स्कोर 700 के पार भी पहुंचा, लेकिन आज तक कोई भी टीम 1000 तक के आंकड़े तक नहीं पहुंची है। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात करें तो वहां भी यह चमत्कार सिर्फ 2 बार हुआ है जिसे एक ही टीम ने करके दिखाया है।
और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखे मैच से पहले साउथ अफ्रीकी टीम में फटा कोरोना बम, पाये गये 6 पॉजिटिव

इस टीम के नाम है 1000 रनों के आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड
फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो 1000 रनों के आंकड़े को पार करने का कारनामा सिर्फ 2 बार ही हो सका है। सबसे मजेदार बात यह रही है कि दोनों बार ही यह कारनामा सिर्फ एक ही टीम ने किया है। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट की टीम विक्टोरिया की जिसने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह कारनामा दो बार किया है।
विक्टोरिया की टीम ने पहली बार यह कारनामा साल 1923 में किया था जब उसने 1059 रन बनाये थे।

3 साल बाद फिर से पार किया था 1000 रनों का आंकड़ा
विक्टोरिया की टीम ने महज 3 साल बाद दोबारा 1926 में यह कारनामा किया। विक्टोरिया की टीम ने इस बार अपने पिछले आंकड़े को पार करते हुए पहले से ज्यादा बड़ा स्कोर बनाया।
विक्टोरिया की टीम ने न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 1926 में मेलबर्न के मैदान पर खेलते हुए 1107 रन बना डाले। इस कारनामे के साथ ही विक्टोरिया की टीम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह कारनामा दो बार करने वाली इकलौती टीम बन गई।
विक्टोरिया के इस स्कोर में एक बार फिर से बिल पोंसफोर्ड ने 352 रन की पारी खेली तो वहीं जैक राइडर ने 295 रनों का योगदान दिया।

श्रीलंका के नाम है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर
वहीं अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के नाम है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने यह रिकॉर्ड साल 1997 में कोलंबो के मैदान पर भारत के खिलाफ बनाया था। इस मैच में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 952 रनों का स्कोर खड़ा किया था, हालांकि वो भी 1000 रनों तक के आंकड़े पर नहीं पहुंच सके। आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इससे पहले और इसके बाद कभी भी इतना बड़ा स्कोर नहीं बना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
