IPL 2020: 22 गेंद में 6 छक्के लगाकर डिविलियर्स ने जड़े 55 रन, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का दूसरा राउंड जारी है जिसका 33वां मैच आज दुबई के मैदान पर खेला गया। दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला, जहां पर लगभग हार की कगार पर पहुंच चुकी आरसीबी की टीम के लिये एबी डिविलियर्स संकट मोचक बन कर उतरे और अपनी टीम को 2 गेंद पहले ही जीत दिला दी।
और पढ़ें: Dream 11 में इनाम जीतने के लिये दिल्ली-चेन्नई के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव
आरसीबी की टीम को रनों का पीछा करते हुए जीत के लिये आखिर के 2 ओवर्स में 35 रनों की दरकार थी लेकिन डिविलियर्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 10 गेंदों में 36 रन जोड़े और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी।
और पढ़ें: एनरिक नोर्टजे बोले- मेरे अंदर अख्तर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की ताकत है

6 छक्के लगा 22 गेंदों में लगाई फिफ्टी
एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिये बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और आईपीएल करियर का 36वां अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी के दौरान डिविलियर्स ने 1 चौका और 6 छक्के लगाने का काम किया और टीम को हार की दहलीज से निकालकर जीत की लाइन पार कराई।

इस लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचे डिविलियर्स
अपनी इस पारी के साथ ही डिविलियर्स ने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह आईपीएल इतिहास में महज 25 गेंद या उससे कम मे अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर के साथ पहले पायदान पर पहुंच गये हैं।
25 गेंद या उससे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने की बात करें तो एबी डिविलियर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर 12 अर्धशतक की मदद से पहले नंबर पर काबिज हैं। तो वहीं इस लिस्ट में क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड का नाम भी शामिल है जो कि 7 अर्धशतक की मदद से दूसरे नंबर पर काबिज है। जबकि पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में 6 अर्धशतक के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

आरसीबी के लिये 4 हजार रन किये पूरे
गौरतलब है कि अपनी इस पारी के साथ डिविलियर्स ने आईपीएल में आरसीबी के लिये 4 हजार रनों के आंकड़े को पार कर लिया। उन्हें इस मैच से पहले इस आंकड़े को पार करने के लिये 46 रनों की दरकार थी, वहीं डिविलियर्स ने आज के मैच में नाबाद 55 रन बनाये और 4 हजार के आंकड़े को पार कर लिया।
आपको बता दें कि दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 177 रन बनाये तो वहीं आरसीबी की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर मैच को जीत लिया। आरसीबी के लिये विस्फोटक पारी खेलने वाले एबी डिविलियर्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications