स्वप्ना बर्मनः कभी 300 के जूते भी नहीं थे मयस्सर, अब Adidas बनाएगा स्पेशल शूज

नई दिल्ली। जब किसी इंसान का जुनून, उसका हौसला दुनिया में अपने करतब का प्रदर्शन करता है तो उसका दर्द, उसकी खुशी हर आंखों में दिखने लगती है। कुछ ऐसी ही संघर्ष की मिशाल है स्वप्ना बर्मन की कहानी भी। भारत को 18वें एशियन गेम्स में गोल्ड दिलाने वाली बर्मन ने अपनी जिंदगी में वो दौर भी देखा है जब सड़कों पर वो नंगे पांव दौड़ा करती थीं और उनके पास जूते खरीदने तक के पैसे नहीं थे, लेकिन आज जब उनकी सफलता ने सारी दुनिया में शोर मचा दिया तो स्वप्ना के साथ-साथ उनके पूरे गांव की तस्वीर भी बदल गई। वहीं अब तो एडिडास ने उनके लिए खास जूते बनाने की भी तैयारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-'गोल्डन गर्ल' स्वप्ना के घर लगा वीआईपी का जमावड़ा, रातोंरात बदल गई गांव की तस्वीर

एडिडास तैयार करेगा स्वप्ना के जूतेः

एडिडास तैयार करेगा स्वप्ना के जूतेः

एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड जिताने वाली स्वप्ना के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण ने एडिडास से करार किया है जो इस हेप्टाथलीट के 12 अंगुलियों वाले पैरों के लिये विशेष रूप से डिजाइन किये हुए जूते तैयार करेगी। ऐसे में अब गोल्डन गर्ल स्वप्ना कस्टमाइज जूते के साथ मैदान में दौड़ती नजर आएंगी। इस बाबत साई महानिदेशक नीलम कपूर ने कहा, ‘‘स्वप्ना का मामला जानने के बाद खेल मंत्रालय ने जकार्ता से तुरंत हमें निर्देश दिया कि उसके लिये विशेष जूतों का इंतजाम करो। हमने एडिडास से इस संबंध में बात की और उन्होंने हमें ये विशेष जूते मुहैया कराने पर सहमति जताई है।

दौड़ने में होती है परेशानीः

दौड़ने में होती है परेशानीः

स्वप्ना का जीवन बेहद गरीबी में गुजरा है, उनके पिता रिक्शाचालक हैं लेकिन पश्चिम बंगाल की इस बेटी ने कभी अपने हालात को अपने हौसलों पर हावी नहीं होने दिया और देश को हेप्टाथलॉन की 800 मीटर की मुश्किल दौड़ में भारत को बीमार होते हुए भी गोल्ड दिलाया। बता दें कि स्वप्ना के पैर में छह-छह अगुंलिया हैं जिससे उन्हें सामान्य जूते पहनने में काफी दिक्कत होती है। वहीं अपनी जीत के बाद स्वप्ना ने भावुक होकर विशेष जूते बनाने की अपील की थी , जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

कोच ने की इस बात की पुष्टिः

कोच ने की इस बात की पुष्टिः

स्वप्ना के गोल्ड जीतने के बाद जलपाईगुड़ी में उनकी मां की भावुक तस्वीरों ने सभी के दिलों को पसीजने पर विवश कर दिया था। वहीं उनके कोच का भी स्वप्ना की इस सफलता में बड़ा हाथ है, उनके कोच सुभाष सरकार ने पुष्टि की कि उन्हें गुरूवार को साई के नई दिल्ली मुख्यालय से ईमेल मिला जिसमें स्वप्ना के जूते के लिये जरूरी जानकारी मांगी गई थी।

ये भी पढ़ें- घुटने और पीठ के दर्द से परेशान गोल्डन गर्ल स्वप्ना बर्मन मुंबई में कराएंगी इलाज

Story first published: Friday, September 14, 2018, 16:08 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+