PBKS vs MI: हिटमैन की फिफ्टी के बावजूद मुंबई नहीं बना सकी बड़ा स्कोर, पंजाब ने 131 पर रोका
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 17वां मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जहां पर पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 131 रन पर रोकने में कामयाब रही। पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने जब टॉस जीतने के बावजूद गेंदबाजी का फैसला किया तो फैन्स समेत सभी हैरान रह गये लेकिन टीम के गेंदबाजी विभाग ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए पहले पावरप्ले में और फिर आखिरी के 4 ओवर्स में शानदार गेंदबाजी और मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
मुंबई इंडियंस की टीम ने धीमी शुरूआत की और पावरप्ले के दौरान पहले 6 ओवर में 1 विकेट खोकर सिर्फ 21 रन बनाने का काम किया। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा (63) और सूर्यकुमार यादव (33) ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिये 79 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया। रोहित शर्मा ने 52 गेंदों में 5 चौके 2 छक्के लगाकर 63 रनों की पारी खेली तो वहीं पर सूर्यकुमार यादव ने 3 चौके एक छक्के की मदद से 27 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: IPL 2021: बोल्ड होने के बाद सीढ़ियों पर क्यों बैठे रह गये थे आंद्रे रसेल, अब खुद बताया कारण
16 ओवर्स में मुंबई की टीम ने 2 विकेट खोकर 105 रन बना लिये थे लेकिन आखिरी के 4 ओवर्स में पंजाब के गेंदबाजों ने वापसी कराने का काम किया और सिर्फ 26 रन देकर 4 विकेट हासिल किये और जहां पर मुंबई की टीम 150 रन के स्कोर के पास पहुंचती नजर आ रही थी उसे 121 रन पर रोकने का ही काम किया।
मुंबई इंडियंस के लिये एक बार फिर मध्यक्रम बल्लेबाजों ने निराश करने का काम किया और ईशान किशन (6), हार्दिक पांड्या (1), क्रुणाल पांड्या (3) और कायरन पोलार्ड ( नाबाद 16) ज्यादा रन नहीं बना सके और अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। वहीं पंजाब किंग्स के लिये रवि बिश्नोई ने शानदार वापसी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल करने का काम किया।
और पढ़ें: PBKS vs MI: पावरप्ले में मुंबई पर भारी पड़ी पंजाब किंग्स, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड
बिश्नोई के अलावा मोहम्मद शमी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल करने का काम किया। दीपक हुड्डा ने 3 ओवर का स्पेल फेंका और 15 रन देकर एक विकेट हासिल किया तो वहीं पर अर्शदीप सिंह ने भी 3 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

