संजना गनेशन के साथ शादी के बंधन में बंधे जसप्रीत बुमराह, देखें खूबसूरत तस्वीरें
Indian Pacer Jasprit Bumrah ties knot with Sanjana Ganesan See First Pictures of Marriage: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी द्विपक्षीय सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच से अचानक से नाम वापस ले लिया, जिसके बाद खबरें आई थी कि वो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं सोमवार को खुद जसप्रीत बुमराह ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर पुष्टि कर दी है कि वह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रिपोर्टस के अनुसार गोवा के एक प्राइवेट रिसोर्ट में जसप्रीत बुमराह और स्पोर्टस एंकर संजना गनेशन ने कुछ रिश्तेदार और बेहद करीबी दोस्तों के बीच एक दूसरे के साथ शादी रचा ली है।
और पढ़ें: IND vs ENG: मोटेरा में कोहली ने धोनी को छोड़ा पीछे, तोड़ा छक्कों का यह खास रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह की शादी से जुड़े सभी फंक्शन रविवार को गोवा में किये गये थे, जिसके बाद सोमवार को दोनों की शादी भी पूरी हुई। जसप्रीत बुमराह की शादी को पूरी तरह से निजी फंक्शन बनाया गया था और रिपोर्टस के अनुसार शादी और उससे जुड़े फंक्शन के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल की मनाही थी।
और पढ़ें: IND vs ENG: विराट-किशन की पारी से 7 विकेट से जीता भारत, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

खुद बुमराह ने शेयर की शादी की तस्वीर, लिखा प्यारा सा मैसेज
इतना ही नहीं बुमराह और संजना की शादी के दौरान कोरोना वायरस से जुड़े प्रोटोकॉल्स का खास ध्यान रखते हुए दोनों के परिवार से सिर्फ 20 लोग ही शामिल किये गये थे। जसप्रीत बुमराह ने शादी के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी संजना गनेशन के साथ शादी की तस्वीरें शेयर की।
जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,'प्यार, अगर आपको लायक समझता है तो वो आपको आगे ले जाता है। प्यार से प्रेरित होकर हम अपने जीवन की एक नई राह की शुरुआत एक साथ कर रहे हैं। आज हमारे जिंदगियों के सबसे खुशनुमा दिनों में से एक है और हम अपनी शादी की खबर आपके साथ साझा कर काफी खुश महसूस कर रहे हैं। जसप्रीत और संजना।'

जानें कौन हैं संजना गनेशन
आखिरकार सोमवार को फैन्स का इंतजार खत्म हो गया जब खुद जसप्रीत बुमराह ने संजना गनेशन के साथ अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर कर अटकलों पर विराम लगा दिया। आपको बता दें कि 28 वर्षीय संजना गनेशन एक स्पोर्टस एंकर हैं, जो पिछले काफी समय से स्टार स्पोर्टस के लिये क्रिकेट टूर्नामेंटों की मेजबानी कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल, आईसीसी विश्व कप 2019 और कोलकाता नाइट राइडर्स की भी एंकर रह चुकी हैं। संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब भी जीता था।

बेहद सीक्रेट रखी गई थी शादी की तैयारियां
गौरतलब है कि बीसीसीआई की ओर से जसप्रीत बुमराह की शादी को लेकर छुट्टी लेने की बात कन्फर्म होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। इसको लेकर पहले कयास लगाई जा रही थी कि जसप्रीत बुमराह साउथ फिल्मों की अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के साथ शादी रचाने वाले हैं, हालांकि अनुपमा परमेश्वरन की मां ने इन रिपोर्ट को खारिज करते हुए साफ किया था कि वो फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं न कि शादी की तैयारियों में। वहीं इसके बाद रिपोर्ट सामने आई थी कि जसप्रीत बुमराह स्पोर्टस एंकर संजना गनेशन के साथ शादी रचाने वाले हैं लेकिन इसको लेकर भी दोनों की ओर से किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications