Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

MI vs KKR: दिनेश कार्तिक ने जीता टॉस, मुंबई करेगी पहले बल्लेबाजी, जानें कैसी है Playing 11

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग का आगाज हो चुका हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में खेले गये अब तक के 4 मैचों में रोमांच का अंबार देखने को मिला है और फैन्स के लिये आने वाले डेढ महीनों में यह सिर्फ बढ़ता ही जायेगा। अबु धाबी के मैदान पर आज इस लीग का 5वां मैच खेला जा रहा है जिसमें ओपनिंग मैच में सीएसके के हाथों हार का सामना करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम लीग में अपना पहला मैच खेलने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना करेगी।

और पढ़ें: RCB vs SRH: 3 साल बाद बैंगलोर को मिली ओपनिंग मैच में जीत, हैदराबाद को 10 रनों से हराया

अबुधाबी के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि मुंबई इंडियंस की टीम आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करती नजर आयेगी।

और पढ़ें: IPL 2020: SRH के लिये बुरी खबर, आईपीएल से बाहर हुए मिशेल मार्श, इस खिलाड़ी को मिली जगह

टॉस जीतने के बाद जानें क्या बोले दिनेश कार्तिक

टॉस जीतने के बाद जानें क्या बोले दिनेश कार्तिक

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा,' हम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेंगे। हमने पिछला मैच देखा था, जिसमें ड्यू का प्रभाव देखने को मिला। तो हम इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं। लीग में आज आगाज करके काफी अच्छा लग रहा है। हम अपनी टीम में मोर्गन, कमिंस, रसेल और नरेन के साथ मैदान पर उतर रहे हैं, यह सभी खिलाड़ी आईपीएल में अपना योदान देने को तैयार हैं।'

तो वहीं पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पैट कमिंस, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और इयोन मोर्गन को शामिल किया है।

पोलार्ड को लेकर बोले रोहित शर्मा

पोलार्ड को लेकर बोले रोहित शर्मा

वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने कहा,'जो बीत गई वो बात गई, हमारे लिये पिछले मैच की हार में कुछ चीजें रही जो हमें सुधार करने की जरूरत है। हम पिछली टीम के साथ ही मैदान पर उतरेंगे। टीम में कीरोन पोलार्ड जैसा कोई खिलाड़ी हमेशा से खास रहा है। मलिंगा का न होना हमारे लिये दुखी करने वाला है लेकिन उनके निजी कारणों के चलते उन्हें जाना जरूरी था। हम एक टीम के तौर पर क्रिकेट को एन्जॉय करना चाहेंगे।'

मुंबई इंडियंस की टीम ने आज के मैच के लिये जिन विदेशी खिलाड़ियों को चुना है उसमें क्विंटन डिकॉक, किरोन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पैटिंसन को शामिल किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जहां आज अपने सीजन का आगाज करेगी तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर से जीत की राह पर लौटने की कोशिश में होगी। दोनों टीमों के बीच खेले गये अब तक के मैचों के बारे में बात करें तो अब तक 25 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं, जिसमें 19 बार मुंबई की टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं महज 6 बार कोलकाता की टीम ने मैदान मारा है। आंकड़ों में भले ही मुंबई की टीम केकेआर पर भारी नजर आ रही हो लेकिन केकेआर की मौजूदा टीम को हराना आसान नहीं होगा।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

मुंबई इंडियंस Playing XI: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइट राइडर्स Playing XI: सुनील नरेन, शुबमन गिल, नितिश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, पैट कमिंस, संदीप वॉरियर, निखिल नाइक, शिवम मावी,कुलदीप यादव।

Story first published: Wednesday, September 23, 2020, 19:19 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+