पिता से किये एक वादे के चलते सचिन ने कभी नहीं किया यह काम
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम बल्लेबाज और क्रिकेट में भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 24 साल तक देश के लिये क्रिकेट खेला और देश की सेवा की। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने जितना पैसा मैच खेलकर कमाया उससे कई ज्यादा पैसा ब्रैंड प्रमोशन और एडवरटाइजमेंट के जरिये कमाया। इस दौरान सचिन तेंदुलकर कई तरह के उत्पादों और ब्रैंड से जुड़े लेकिन कभी भी इस दौरान किसी शराब या तम्बाकू उत्पाद का ऐड या प्रमोशन नहीं किया।
और पढ़ें: पाकिस्तान टीम में वापसी पर बोले सरफराज अहमद, यादगार बनाना है इंग्लैंड दौरा
क्रिकेट को अलविदा कहने के इतने सालों बाद सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को इस बात का खुलासा किया कि आखिर 24 साल के करियर के दौरान उन्होंने कभी भी इस तरह की ऐड या प्रमोशन क्यों नहीं की।
और पढ़ें: जब 104 डिग्री बुखार के बावजूद गांगुली ने मुरली कार्तिक को खेलने को किया मजबूर

बिना स्पॉन्सर के खेलने के बावजूद कभी नहीं किया नशे का प्रमोशन
एक न्यूज चैनल के साथ बात करते हुए सचिन तेंदुलकर ने बताया कि उनके करियर के दौरान वो वक्त भी आया उनके बल्ले पर कोई भी स्पॉन्सर नहीं था उसके बावजूद उन्होंने कभी भी शराब या तम्बाकू उत्पाद का प्रमोशन नहीं किया।
उन्होंने कहा,'मेरे करियर में ऐसा भी वक्त आया, जब मैं डेढ़ या दो साल तक अपने बैट पर बिना स्पॉन्सर के खेल रहा था। तब भी मुझे शराब और तंबाकू उत्पाद बनाने वाले ब्रैंड्स से अपने बैट पर स्पॉन्सरशिप के ऑफर मिले थे। लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया।'

पिता से किये वादे के चलते नहीं किया प्रमोशन
सचिन तेंदुलकर ने न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपने पिता से यहा वादा किया था कि वो कभी भी इस तरह के ब्रैंडस और उत्पादों का प्रमोशन नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा,'मैंने अपने पिता से इस बारे में बहुत साल पहले ही एक वादा किया था कि मैं कभी भी ऐसे ब्रैंड्स को प्रमोट नहीं करूंगा, जिसके चलते मुझे अपना रोल मॉडल मानने वाली युवा पीढ़ी इन चीजों की ओर आकर्षित हो। इसलिए मैं हमेशा ही इनसे दूर रहा।'

रोल मॉडल बनने पर समाज की होती है जिम्मेदारी
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि जब आप रोल मॉडल बनते हैं तो समाज की जिम्मेदारी आप पर होती है तो गलत संदेश नहीं जाना चाहिये।
उन्होंने कहा, 'मेरे पिताजी ने बहुत साल पहले मुझसे कहा कि देखो अब आप एक रोल मॉडल बनने की राह पर हो। लोग तुम्हें फॉलो करना चाहेंगे। इसलिए कभी ऐसा कुछ नहीं करना जिससे समाज में कोई गलत संदेश जाए। मेरे 24 साल लंबे करियर में ऐसा भी वक्त आया जब मैं बिना स्टीकर वाले बैट से खेला। तब मुझे ऐसे कुछ ब्रैंड्स से ऑफर मिला था। लेकिन मैंने अपने पिता से जो वादा किया था उसे मैंने कभी नहीं तोड़ा। कई ब्रैंड्स ने यहां तक कहा कि एक-दो साल न सही एक-दो सीरीज के लिए ही करार कर लीजिए। लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
