AUS vs IND: कैनबरा में जडेजा के बल्ले से जमकर बरसे रन, ट्रोल हुए मांजरेकर
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज कैनबरा के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय कप्तान विराट कोहली को करीब 7 अंतर्राष्ट्रीय मैच के बाद पहली बार टॉस में जीत मिली और भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 152 रन के स्कोर पर 5 विकेट खो दिये थे, जिसके बाद ऐसा लगा कि आज फिर भारतीय टीम फैन्स को निराश करेगी और शायद ही 300 तक के स्कोर पर पहुंच सके। हालांकि यहां पर बल्लेबाजी कर रहे हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने टीम को संभाला और नाबाद 150 रनों की साझेदारी कर निर्धारित 50 ओवर्स में 302 रन का स्कोर खड़ा किया।
भारतीय टीम के लिये हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने 50 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 66 रनों की पारी खेली तो वहीं पर हार्दिक पांड्या ने 76 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 92 रनों की पारी खेली और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
और पढ़ें: AUS vs IND: मैच से पहले स्मिथ को आ रहे थे चक्कर, जीत के बाद किया खुलासा
भारतीय टीम के लिये हार्दिक पांड्या ने धीमी शुरुआत की लेकिन आखिरी कुछ ओवर्स में उन्होंने बड़े शॉट लगाते हुए रनों की गति को बढ़ा दिया। जहां जडेजा ने एक शानदार पारी खेलकर फैन्स को खुश किया तो वहीं कॉमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर जडेजा की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल होने शुरु हो गये।
उल्लेखनीय है कि संजय मांजरेकर ने पिछले कुछ सालों में रविंद्र जडेजा को लेकर कई ऐसे बयान दिये हैं जिसको लेकर विवाद देखने को मिला है और सोशल मीडिया पर भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है। मांजरेकर ने 2019 विश्व कप के दौरान जडेजा को बिट्स एंड पीसेज में प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी बताया था तो वहीं सीरीज से पहले जब प्लेइंग 11 को चुना तो उन्होंने जडेजा को टीम में जगह नहीं दी, हालांकि प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव के नाम के आगे लिखा कि विराट जड्डू को ही चुनेंगे।
और पढ़ें: AUS vs IND: लक्ष्मण ने BCCI को फटकारा, कहा- रोहित के मुद्दे पर हुई बड़ी गलती
इतना ही नहीं कॉमेंट्री के दौरान उन्होंने सहवाग से बात करते हुए भी कहा था कि वह जडेजा को भारत के लिये सीमित ओवर्स प्रारूप में खेलने लायक खिलाड़ी समझते हैं, हालांकि वह टेस्ट क्रिकेट में अपना योगदान दे सकते हैं।
गौरतलब है कि जैसे जडेजा ने कैनबरा में खेले गये मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर जश्न मनाया वैसे ही यूजर्स ने सोशल मीडिया पर संजय मांजरेकर को ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि जडेजा को यह पता है कि संजय मांजरेकर मैच में कॉमेंट्री कर रहे हैं।
वहीं एक अन्य यूजर ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें हैप्पी फेस के नीचे रोते हुए मांजरेकर का चेहरा नजर आ रहा है और लिखा कि जब लगातार जडेजा अच्छे शॉट खेल रहे थे तो मांजरेकर की असल भावनायें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
