For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Wrestling: सुनील कुमार ने खत्म किया 27 सालों का सूखा, एशियन चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड

नई दिल्ली। एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के पहले ही दिन मंगलवार को भारत के सुनील कुमार ने ग्रीको रोमन पहलवानी के फाइनल मैच में गोल्ड जीतकर 27 साल के सूखे को खत्म कर दिया। इसके साथ ही सुनील कुमार ग्रीको रोमन पहलवानी में गोल्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय पहलवान बन गये और इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों से लिखवा दिया। सुनील कुमार ने हाल के समय में भारत के लिये ग्रीको पहलवानी में काफी उम्मीद बांधी है, वह 2019 में हुई रोमन रैंकिंग सीरीज के फाइनल में हारकर भारत के लिये रजत पदक जीते थे। हालांकि इस बार वह गोल्ड जीतने में कामयाब रहे।

और पढ़ें: मिल गया आर अश्विन को कैरम बॉल सिखाने वाला खिलाड़ी, जानें किस बात का मलाल

सुनील ने एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में किर्गिस्तान के अजत सलीदिनोचव को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया और भारत के लिये गोल्ड जीतने में कामयाब रहे। इसके साथ ही सुनील ने ग्रीको रोमन पहलवानी में भारत के 27 साल से चले आ रहे सूखे को भी समाप्त कर दिया है। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय पहलवान बनें।

सुनील से पहले पप्पू यादव ने भारत के लिये इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीता था।

और पढ़ें: एबी डिविलियर्स के वो 4 अटूट रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना विराट कोहली-रोहित शर्मा के लिये भी मुश्किल

भारत के लिये गोल्ड जीतने के बाद सुनील ने कहा, 'भारत के लिए पहले दिन ही पहला गोल्ड मेडल जीतकर मैं बहुत खुश हूं। मैंने अपनी तकनीक पर काफी मेहनत की थी। अब मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है कि मैंने पिछले साल फाइनल के प्रदर्शन की तुलना में इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है।'

इस प्रतियोगिता में सुनील ने कई एकतरफा मुकाबले जीतकर अपना दबदबा कायम किया। उन्होंने पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान के ताकाहिरो सुरुदा को 8-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। बाद में कजाकिस्तान के अजमत कुस्ताबायेव को 12-8 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

और पढ़ें: T20 World Cup में एबी डिविलियर्स का खेलना हुआ तय, इस शर्त पर टीम में करेंगे वापसी

सुनील के ऐतिहासिक स्वर्ण से पहले, अर्जुन हालाकुर्की (55 किग्रा) ने कांस्य पदक मुकाबले में कोरिया के डोंगयेओक को 7-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। हालांकि मेहर सिंह को 130 किग्रा कांस्य पदक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

मेहर को कांस्य पदक मुकाबले में किर्गिस्तान के रोमन किम के खिलाफ करीबी मुकाबले में 2-3 से मात खानी पड़ी।

दिन के पहले क्वालीफिकेशन मुकाबले में साजन को किर्गिस्तान के पहलवान रेनत इलियाजुलु से 6-9 से हार का सामना करना पड़ा। सचिन राणा (63 किग्रा) ने अंतिम-16 में कजाकिस्तान के टायनर शारशेनबेकोव को 6-0 से हराया। लेकिन अंतिम-8 में उन्हें इल्मुरत तस्मुरादोव से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ेें: SA vs ENG: साउथ अफ्रीका हराने वाली इंग्लैंड पर ICC ने लगाया जुर्माना, जानें क्या है मामला

राणा के प्रतिद्वंद्वी के फाइनल में पहुंचने के कारण उन्हें रेपचेज में उतरने का मौका मिल गया। लेकिन उन्हें रेपचेज में भी कजाकिस्तान के येरनुर फिदाखमेटोव से 3-6 से मात खानी पड़ी।

Story first published: Wednesday, February 19, 2020, 8:21 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+