Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: देवदत्त पाड्डिकल की बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं ब्रायन लारा, कहा- कुछ कमियां बाकी हैं

IPL 2021 Brian lara on Devdutt padikkal: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है और आरसीबी की टीम ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। हालांकि मुंबई के खिलाफ आखिरी गेंद पर 2 विकेट से जीत हासिल करने वाली आरसीबी की टीम ने इस मैच में अपने सलामी बल्लेबाज देवदत्त पाड्डिकल को काफी मिस किया। उनकी गैर मौजूदगी में आरसीबी की टीम ने वाशिंगटन सुंदर को विराट कोहली के साथ ओपनिंग कराई, जिन्होंने ठीक-ठाक शुरुआत दिलाई लेकिन पाड्डिकल की तरह बड़ी पारी नहीं खेल सके। मैच के बाद कोहली ने भी पाड्डिकल को ओपनिंग कराने के पीछे का कारण देवदत्त पाड्डिकल को बताया और कहा कि दोनों खिलाड़ी लेफ्ट हैंडर हैं इसी वजह से हमने उन्हें यह मौका दिया।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण में पॉजिटिव आने के बाद देवदत्त पाड्डिकल को बाहर रखा गया है, वहीं टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद भी उन्हें 7 दिन के जरूरी क्वारंटीन से गुजरना है जिसके चलते वह आरसीबी के लिये शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर रहने वाले हैं। देवदत्त पाड्डिकल ने पिछले आईपीएल में बल्ले से शानदार आगाज करते हुए आरसीबी के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।

और पढ़ें: अब वेंकटेश प्रसाद बने इंदिरानगर का गुंडा, पाकिस्तानी पत्रकार को दिया मुंहतोड़ जवाब

इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने देवदत्त पाड्डिकल की बल्लेबाजी पर बात करते हुए कमियों का जिक्र किया है और कहा कि वह खुशी से उनकी बल्लेबाजी को लेकर बात करना चाहेंगे।

स्टार स्पोर्टस के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा,'पाड्डिकल ने पिछले सीजन टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को नई शुरुआत देने का काम किया। एरॉन फिंच ने अच्छा नहीं किया और उन्हें रिप्लेस कर दिया गया लेकिन देवदत्त पाड्डिकल दूसरे छोर पर बरकरार रहे। आरसीबी की टीम शुरुआती मैचों में उन्हें काफी मिस करने वाली है। हां यह सच है कि लेफ्ट-राइट हैंड बैटिंग कॉम्बिनेशन काफी जरूरी है लेकिन हम उम्मीद करते हैं को वो जल्द फिट होकर वापसी करें। मैं उनकी बल्लेबाजी की कुछ चीजों से काफी प्रभावित हुआ हूं और कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनसे दुखी भी, उन पर काम किया जा सकता है। मैं उनके उज्जवल भविष्य के लिये इन चीजों को लेकर खुशी से बात करना चाहूंगा।'

और पढ़ें: DC vs CSK: वानखेड़े के मैदान पर धवन ने रचा इतिहास, नाम किया आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि देवदत्त पाड्डिकल 2019 में आरसीबी की टीम से जुड़े थे लेकिन इस पूरे सीजन उन्हें सिर्फ डग आउट में बैठना पड़ा था। लेकिन जब 2020 में उन्होंने डेब्यू किया तो सभी को हैरान कर दिया। देवदत्त पाड्डिकल ने 2020 में 15 मैच खेलते हुए 5 अर्धशतक लगाये और 473 रन बनाने का काम किया। आपको बता दें कि पाड्डिकल आईपीएल इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बने जिन्होंने डेब्यू सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने का काम किया।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 16:57 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+