IPL 2021 में यह बड़े रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं क्रिस गेल, देखें आंकड़ों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का चौथा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाना है जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम नये कप्तान संजू सैमसन के नेतृत्व में नई पहचान वाली पंजाब किंग्स का सामना करेगी। इस मैच के साथ ही दोनों टीमों का आईपीएल में खिताब जीतने का अपना अभियान भी शुरू होगा। इस मैच के साथ ही आईपीएल में फैन्स को यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर कैरिबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल की वापसी भी देखने को मिल सकती है, जो कि मैदान पर अपने चौके-छक्कों के तूफान और ड्रेसिंग रूम में मस्ती भरे अंदाज के लिये मशहूर हैं।
और पढ़ें: IPL 2021: कोरोना से उबरकर आरसीबी के लिये वापसी करने को तैयार हैं देवदत्त पाड्डिकल, जानें क्या कहा
पंजाब किंग्स के लिये खेलने वाले क्रिस गेल ने आईपीएल के इतिहास में कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं और वो इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 4772 रन हैं। वह इस फेहरिस्त में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर 5257 रनों के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं। क्रिस गेल को अगर इस सीजन पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 से खेलने का मौका मिलता है तो वो इस सीजन भी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2021: धोनी को जीरो पर आउट करने के बाद जानें क्या बोले आवेश खान

पंजाब किंग्स के लिये छक्कों का शतक लगा सकते हैं क्रिस गेल
गेल स्टोर्म के नाम से मशहूर यह खिलाड़ी आईपीएल में अपने लंबे-लंबे छक्कों की वजह से काफी मशहूर हैं। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर काबिज हैं। हालांकि वह अगर एक छक्का और लगाते हैं तो आईपीएल में अपने 350 छक्कों के आंकड़े को पूरा कर लेंगे। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जायेंगे। इतना ही नहीं वह पंजाब किंग्स के लिये इस सीजन छक्कों का शतक भी लगा सकते हैं। पंजाब किंग्स के लिये इस आंकड़े को हासिल करने के लिये क्रिस गेल को 16 छक्कों की जरूरत हैं। वह आरसीबी के लिये खेलते हुए आईपीएल में 239 छक्के लगा चुके हैं।

आईपीएल के 5 हजारी बन सकते हैं गेल
क्रिस गेल आईपीएल के इतिहास में 5000 रन बनाने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। इसके लिये उन्हें इस सीजन बस 228 रनों की दरकार है। वहीं टी20 क्रिकेट में कैचों का शतक लगाने के लिये क्रिस गेल को 8 कैच की दरकार है। क्रिस गेल ने पिछले साल खेले गये आईपीएल के दौरान 7 मैचों में 288 रन बनाने का काम किया था और इस दौरान उनकी औसत 99 और स्ट्राइक रेट 137.14 की रही थी।

अब तक यह रिकॉर्ड बना चुके हैं क्रिस गेल
क्रिस गेल ने आईपीएल में अब तक 6 शतक लगाने का काम किा है और लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। वह अब तक अपने टी20 करियर में सबसे ज्यादा 59 मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं। इतना ही नहीं आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड और सबसे ज्यादा निजी स्कोर बनाने का आंकड़ा भी गेल के नाम दर्ज है। साल 2013 में क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ महज 30 गेंद में शतक पूरा किया था और बाद में नाबाद 175 रनों पर पारी का समापन किया था। क्रिस गेल टी20 प्रारूप में अब तक 1000 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं और ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वह एक सीजन में सबसे ज्यादा (59) छक्के मारने वाले खिलाड़ी भी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
