Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC फाइनल के बाद श्रीलंका दौरे पर जायेगी भारतीय टीम, क्या कोहली-हिटमैन भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने इंग्लैंड में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये रुकने वाली है, हालांकि दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के बीच लगभग एक महीने का समय देखने को मिल रहा है। इस बीच रविवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए नई सीरीज का ऐलान किया है।

सौरव गांगुली ने बताया कि भारतीय टीम को जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिये जाना है। हालांकि गांगुली ने यह भी साफ किया कि इस दौरे के लिये भारत की बी टीम का चयन किया जायेगा, जिसमें वो खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिये जायेंगे।

और पढ़ें: 'बचपन के दोस्त जैसा लगते हैं विराट कोहली', मोहम्मद शमी ने जमकर की कप्तानी की तारीफ

गांगुली ने कहा,'जुलाई के महीने में भारत की सीनियर टीम को श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलने के लिये जाना है। इस सीरीज में इंग्लैंड गये खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होंगे और ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों से सजी टीम को श्रीलंका भेजा जायेगा।'

इसका मतलब है कि श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी नहीं जायेंगे बल्कि इस दौरे के लिये सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, पृथ्वी शॉ जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा तो वहीं पर इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं बनने वाले हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन जैसे सीनियर खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा बनेंगे।

और पढ़ें: क्या WTC फाइनल के बाद आयोजित होंगे IPL 2021 के बचे हुए मैच, सौरव गांगुली ने दिया जवाब

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिये शुक्रवार को 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था जिसमें चोट से वापसी कर रहे मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा और खराब फॉर्म से गुजर रहे हनुमा विहारी को मौका दिया गया है। वहीं पर आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ और हार्दिक पांड्या को जगह नहीं दी गई है।

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 22:27 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+