क्या निजी दुश्मनी के चलते अश्विन को टीम में जगह नहीं दे रहे विराट, पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने लगाये बड़े आरोप
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है और दोनों टीमें मैच में बरकरार हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस सीरीज पर दुनिया भर के फैन्स की नजर है लेकिन सीरीज में भारतीय टीम का चयन इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे शानदार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इंग्लैंड दौरे पर खेले गये अब तक के 4 मैचों में जगह नहीं मिल सकी है।
अश्विन को जगह न मिल पाने को लेकर काफी चर्चा की जा रही है जिस पर सफाई देते हुए विराट कोहली ने कहा कि हम इंग्लिश परिस्थितियों को देखते हुए 4 सीमर और एक स्पिन ऑलराउंडर के टैम्पलेट पर काम कर रहे हैं और क्योंकि रविंद्र जडेजा की बल्लेबाजी ज्यादा बेहतर है इस वजह से उन्हें मौका दिया जा रहा है। हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी निक कॉम्पटन को यह वजह वाजिब नहीं लगती है और इसी पर बात करते हुए कप्तान विराट कोहली पर बड़ा आरोप लगाया है।
और पढ़ें: IND vs ENG: बुमराह ने मोइन अली को किया आउट पर नहीं हुई अपील, बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके
निक कॉम्पटन का ने सीरीज के पहले 4 टेस्ट मैचों में रविचंद्रन अश्विन को जगह न मिलने पर हैरानी जताई है। कॉम्पटन ने इसको लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि विराट कोहली और अश्विन के बीच निजी दुश्मनी के चलते इस दिग्गज ऑफ स्पिनर को टीम से लगातार बाहर बैठना पड़ रहा है।
उन्होंने लिखा,'क्या कोई मुझे समझा सकता है कि आखिर क्यों कोहली अपने निजी विवाद के चलते अश्विन को बाहर बिठा कर टीम में सेलेक्शन पर बेवजह परेशानी खड़ी कर रहे हैं और यह जायज क्यों है।'
गौरतलब है कि रविचंद्रन अश्विन ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। न्यूजीलैंड के फाइनल मैच में इस खिलाड़ी ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ा था और इस साल फरवरी में बल्ले से इंग्लैंड के खिलाफ शतक भी लगाया था।
और पढ़ें: IND vs ENG: ओवल में रोहित शर्मा ने तोड़ा मैथ्यू हेडेन का रिकॉर्ड, लगाई आंकड़ों की झड़ी
उल्लेखनीय है कि ओवल टेस्ट में स्पिन फ्रैंडली इतिहास को देखते हुए अश्विन को शामिल करने की काफी उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भारतीय टीम ने इस मैच के लिये 2 बदलाव जरूर किये लेकिन अश्विन को जगह नहीं मिली। विराट कोहली ने इस मैच में ईशांत शर्मा की जगह शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव को मौका दिया जबकि स्पिन ऑलराउंडर के रूप में जडेजा को बरकरार रखा।
आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिये जडेजा ने इस मैच में अजिंक्य रहाणे से पहले 5वें नंबर पर बल्लेबाजी की लेकिन सिर्फ 10 ही रन बना सके। हालांकि गेंदबाजी में जडेजा ने 2 अहम विकेट लेकर भारतीय टीम की वापसी कराने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
