क्रिकेट में Racism को लेकर छलका ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का दर्द, कहा- अब मांगते हैं माफी
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से खिलाड़ियों के साथ होने वाले नस्लवाद को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है। जहां दिग्गज खिलाड़ी अपने करियर के दौरान अपने साथ हुई नस्लवाद की घटनाओं को लेकर सामने आ रहे हैं तो वहीं पूरी दुनिया मे खिलाड़ी नस्लवाद के खिलाफ छिड़े 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन को अपना समर्थन देते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी इसको लेकर खुलकर सामने आये हैं तो वहीं अन्य टीमों के दिग्गज खिलाड़ियों ने भी अपना समर्थन दिया है।
और पढ़ें: IPL 2020: रोहित शर्मा ने मारा इतना लंबा छक्का, स्टेडियम पार कर चलती बस में गिरी गेंद, देखें Video
अब इस आंदोलन को समर्थन करने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेन क्रिश्चन (Dan Christian) का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने पूरे करियर के दौरान नस्लवाद का सामनना करना पड़ा है और अब यह सामने आने के बाद उनके साथ लगातार उनसे माफी मांग रहे हैं।
और पढ़ें: ENG vs PAK: सरफराज अहमद ने बताया आखिरी मैच में खेलेने से क्यों किया था इंकार

डेन क्रिश्चन का दावा, पूरे करियर में सहा नस्लवाद
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेन क्रिश्चन (Dan Christian) ने दावा किया कि उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान नस्लवाद का सामना किया। उल्लेखनीय है कि डेन क्रिश्चन ऑस्ट्रेलिया की एक विशेष जनजाति से आने वाले क्रिकेटर हैं, जिसके चलते उन्हें अपने देश में अकसर नस्लीय कमेंट सुनने को मिलते हैं।
डेन क्रिश्चियन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट से बातचीत में खुलासा किया कि उनके साथ खेलने वाले क्रिकेटर मजाक ही मजाक में कई ऐसी बातें कर देते थे जो कि नस्लीय टिप्पणी होती थी, हालांकि ब्लैक लाइव्स आंदोलन के बाद लगातार उन्हें माफी के संदेश मिल रहे हैं।

शिक्षा के अभाव की वजह से नस्लीय टिप्पणी
डेन क्रिश्चन (Dan Christian) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बातचीत में बताया कि नस्लवाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए एक अहम मुद्दा है। डेन क्रिश्चन के मुताबिक लोग आम बोलचाल या मस्ती-मजाक में ही नस्लीय टिप्पणियां कर देते हैं।
डेन क्रिश्चन ने इसकी वजह शिक्षा का अभाव बताया। डेन क्रिश्चन ने कहा कि लोग जानते ही नहीं हैं कि जो वो बोल रहे हैं वो एक नस्लीय शब्द है और ये गलत बात है। डेन क्रिश्चन के मुताबिक स्कूली स्तर पर शिक्षा से ही नस्लीय टिप्पणियों में कमी आ सकती है।

ऐसा रहा है डेन क्रिश्चन का करियर
डेन क्रिश्चन (Dan Christian) पूरी दुनिया में टी20 स्पेशलिस्ट के तौर पर मशहूर हैं। इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 19 वनडे, 16 टी20 मैच खेले हैं। डेन क्रिश्चन 40 आईपीएल मैच भी खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी दुनिया की सभी बड़ी टी20 लीग में खेलता दिखाई देता है। डेन क्रिश्चन अपनी सटीक गेंदबाजी और लोअर ऑर्डर में ताबड़तोड़ हिटिंग के लिए जाने जाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
