क्या भारतीय खिलाड़ियों की मेंटल हेल्थ से खेल रही है BCCI, लगातार बायोबबल में रहना पड़ेगा भारी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिये आने वाला समय काफी मुश्किल भरा होने वाला है और उसे लगातार कई श्रृंखलायें खेलनी है। भारतीय टीम को पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलना है, जिसके बाद उसे अगले 3 महीने तक इंग्लैंड दौरे पर रहना है। इंग्लैंड दौरे से वापस आने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिये यूएई पहुंचना होगा, जहां पर लीग पूरी होने के बाद भारतीय टीम को टी20 विश्व कप का हिस्सा बनना है। उल्लेखनीय है कि इस दौरान भारतीय टीम को लगातार बायोबबल में ही रहना है, ऐसे में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मेंटल हेल्थ एक बड़ी चुनौती होने वाली है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से जबरदस्ती फिट किये गया आईपीएल 2021 का दूसरा हाफ भारतीय खिलाड़ियों के लिये मेंटल हेल्थ के लिये परेशानी बन सकता है जिसका असर टी20 विश्व कप में भी देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि बायोबबल में खिलाड़ियों के लिये रहना काफी मुश्किल होता है और इस दौरान उनकी मेंटल हेल्थ को मेंटेन रखना टीम मैनेजमेंट के लिये बड़ी चुनौती है।
और पढ़ें: सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड दौरे को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- हार का बदला लेने के लिये करेगा यह काम
बायोबबल की लाइफ को लेकर पहले भी कई खिलाड़ी अपना अनुभव सुना चुके हैं और बता चुके हैं कि इसके चलते मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बीसीसीआई की ओर से लगातार सीरीज का आयोजन करना और खिलाड़ियों को बायोबबल में रखना टीम की मेंटल हेल्थ से खिलवाड़ करने जैसा है।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम 2 जून को इंग्लैंड दौरे के लिये रवाना होने वाली है जहां पर वो पहले 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में रहेगी और फिर 18 जून को साउथैम्पटन के मैदान पर उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलना है। यह टेस्ट मैच 18 से 22 जून तक खेला जायेगा और 23 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है।
और पढ़ें: पैट कमिंस या स्टीव स्मिथ, मार्क वॉ ने बताया कौन होगा ऑस्ट्रेलिया के लिये बेहतर कप्तान
आपको बता दें कि इसके बाद भारतीय टीम लगभग एक महीने तक इंग्लैंड में ही बायोबबल में रहना है जिसके बाद 4 अगस्त से टेस्ट सीरीज खेली जायेगी, जिसके बाद उसे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जो कि 16 सितंबर तक खेली जायेगी। इसके बाद आईपीएल का आगाज 20 सितंबर से होता नजर आ सकता है और 8 अक्टूबर को फाइनल खेले जाने की संभावना है। वहीं पर टी20 विश्व कप का आगाज अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से होना है और नवंबर के पहले हफ्ते तक खेला जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
