ICC ने किया सितंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के विजेता का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला अवॉर्ड
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सितंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड के लिये विजेताओं का ऐलान कर दिया है जिसके लिये आईसीसी ने पहले पुरुष और महिला क्रिकेट से 3-3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया था। आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के लिये भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी जसकरन मल्होत्रा, बांग्लादेश के लेफ्ट हैंड स्पिनर नसुम अहमद और नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लमिछाने और महिला क्रिकेट में इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट, चार्ली डीन और दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली को को नॉमिनेट किया था।
जसकरन मल्होत्रा ने हाल ही में न्यू पापुआ गुनिया के खिलाफ मैच में एक ओवर में 6 छक्के लगाकर अमेरिका के लिये शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया था तो वहीं पर बांग्लादेश के स्पिनर नसुम अहमद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टीम को ऐतिहासिक टी20 सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि आईसीसी के प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लमिछाने ने जीता है जिन्होंने आईसीसी के क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग क्वॉलिफायर 2 के दौरान शानदार प्रदर्शन किया।
और पढ़ें: IPL 2021 के एलिमिनेटर में विराट कोहली ने बनाया टी20 का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बनें
संदीप लमिछाने ने इस दौरान 6 वनडे मैच खेलकर 7.38 की औसत और 3.17 की इकॉनमी के साथ 18 विकेट हासिल किये थे। इस क्वालिफायर के दौरान लमिछाने ने एक बार 6 विकेट (बनाम पापुआ न्यू गिनी 11-6) तो वहीं पर दो बार 4-4 विकेट ( बनाम ओमान 18-4 और बनाम पीएनजी 35-4) चटकाने का कारनामा किया।
वहीं महिला क्रिकेट में आईसीसी ने इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट को प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से सम्मानित किया जिन्होंने अपनी हमवतन चार्ली डीन और साउथ अफ्रीका की लिजेल ली को पीछे छोड़ा। हीथर नाइट ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
और पढ़ें: श्रीलंका ने T20 विश्वकप के लिये जारी की अपनी आधिकारिक जर्सी, रिवाइजड टीम का भी किया ऐलान
इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की वनडे सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया जिसमें कप्तान हीथर नाइट ने 42.80 की औसत से 214 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 विकेट भी हासिल किये। हीथर नाइट ने पहले वनडे मैच में 89 रन और चौथे मैच में 101 रनों की शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने का कारनामा किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
