IND vs ENG: बुमराह के 5 विकेट हॉल से मैच में लौटी विराट सेना, भारत को मिला 208 का लक्ष्य
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम के मैदान पर खेला जा रहा है जिसके चौथे दिन के खेल में विराट सेना पिछड़ती नजर आ रही थी, हालांकि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की सरजमीं पर दूसरी 5 विकेट हॉल लेकर टीम की वापसी कराई और इंग्लैंड की टीम को दूसरी पारी में 303 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जो रूट के 64 रनों की पारी के दम पर सिर्फ 183 रन ही बना पाई। भारत के लिये बुमराह, शमी और शार्दुल की तिकड़ी ने जबरदस्त गेंदबाजी की।
और पढ़ें: Tokyo 2020: नीरज चोपड़ा की जीत पर खुशी से झूमे पिता, देश के हर नागरिक को किया पदक समर्पित
वहीं जवाब में भारतीय टीम ने केएल राहुल (84) और रविंद्र जडेजा (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 277 रन बनाकर 95 रनों की बढ़त हासिल की, जिसके बाद ऐसा लगा मानों इंग्लैंड की टीम के लिये वापसी कर पाना मुश्किल होगा और भारतीय टीम जीत की ओर अपने कदम मजबूती से बढ़ायेगी, हालांकि ऐसा हुआ नहीं।
और पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड तो खुशी से नाचने लगे आशीष नेहरा, सुनील गावस्कर ने सुनाया देशभक्ति गीत

95 रनों की बढ़त के बावजूद भारत मैच में पिछड़ा
95 रनों की बढ़त का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में संभली हुई शुरुआत की और रॉरी बर्न्स (18), डॉमिनिक सिब्ले (28) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 37 रनों की साझेदारी की। सिराज ने बर्न्स को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई तो वहीं पर जसप्रीत बुमराह ने जैक क्राउली (6) का विकेट लेकर दूसरा झटका दिया। हालांकि यहां से कप्तान जो रूट (109) ने डॉमिनिक सिब्ले के साथ पारी को संभालने का काम किया और तीसरी विकेट के लिये 89 रनों की अहम साझेदारी कर फिर से बढ़त हासिल की।

जो रूट के शतक से इंग्लैंड मजबूत
जसप्रीत बुमराह ने सिब्ले को पंत के हाथों कैच कराकर साझेदारी को तोड़ने का काम तो जरूर किया लेकिन कप्तान जो रूट ने छोटी-छोटी साझेदारियां बनाना बरकरार रखा। रूट ने पहले बेयरस्टो (30) के साथ 42 रनों की, फिर डैनियल लॉरेंस (25) के साथ 34 रन और जोस बटलर (17) के साथ भी साझेदारियां की। इस दौरान उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया और अपनी टीम को एक बड़े स्कोर की ओर लेकर गये, जहां पर न सिर्फ उनकी टीम के सिर से हार का खतरा टला बल्कि भारत के सामने दूसरी पारी में एक बड़ा स्कोर हासिल करने की चुनौती भी आ गई। जो रूट ने 172 गेंदो का सामना कर 14 चौके लगाये और 109 रनों की पारी खेली।

बुमराह के 5 विकेट हॉल ने कराई भारत की वापसी
वहीं पर सैम करन ने एक बार फिर से इंग्लैंड के लिये 32 रनों की अहम पारी खेली। इन सबके के चलते इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 303 रनों का स्कोर खड़ा किया और भारत को जीत के लिये 208 रनों का लक्ष्य दिया है। वहीं पर भारतीय टीम के लिये जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी की और उन्हीं की बदौलत भारत एक बार फिर से मैच में वापस लौट सका। जसप्रीत बुमराह ने डॉमनिक सिब्ले, जैक क्राउली, जो रूट, सैम करन और स्टुअर्ट ब्रॉड का विकेट लेकर अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया। वहीं पर मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट चटकाये तो मोहम्मद शमी के खाते में भी एक विकेट आया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications