Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI सचिव जय शाह का बड़ा ऐलान, भारत में ही किया जायेगा IPL 2022 का आयोजन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग को लेकर शनिवार को बड़ा ऐलान किया और इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन को भारत में आयोजित कराने की पुष्टि की। जय शाह ने इस बात का ऐलान मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स के सम्मान में आयोजित किये गये कार्यक्रम द चैम्पियन्स कॉल में की। आईपीएल 2021 में सीएसके की टीम के चौथी बार चैम्पियन बनने का जश्न मनाने के लिये यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बीसीसीआई सचिव ने कहा,'मुझे पता है कि आप सभी सीएसके की टीम को चेपॉक के मैदान पर खेलते हुए देखने को बेकरार हैं। खैर वो वक्त ज्यादा दूर नहीं रह गया है। आईपीएल का 15वां सीजन भारत में ही आयोजित किया जायेगा। इस सीजन 2 नई टीमों के जुड़ने से यह टूर्नामेंट पहले से ज्यादा रोमांचक और मजेदार होने वाला है। हम जल्द ही मेगा ऑक्शन कराने वाले हैं, जिसकी तैयारियां की जा रही है, ऐसे में जब टीम के नये कॉम्बिनेशन बन रहे होंगे तो फैन्स को हर टीम का एक नया रूप देखने को मिलेगा। यह काफी मजेदार रहने वाला है।'

और पढ़ें: आखिर कैसे भारत की टी20 में वापस लौटेंगे हार्दिक पांड्या, गौतम गंभीर ने सुझाया रास्ता

उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने के बाद आईपीएल के 13वें सीजन को यूएई में शिफ्ट कर दिया गया था और वहीं पर पूरा टूर्नामेंट आयोजित किया गया। हालांकि 14वें सीजन के लिये आईपीएल ने बंद दरवाजों के बीच भारत में वापसी की लेकिन जब टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हुआ उसी वक्त वायरस की दूसरी लहर ने देश को चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं इस वायरस ने आईपीएल खेलने पहुंची टीमों के बायोबबल में भी प्रवेश कर लिया जिसके बाद टूर्नामेंट को बीच में ही रोकना पड़ा

जब टूर्नामेंट को रोका गया तो उस वक्त सिर्फ 29 मैचों का ही खेल पूरा हो सका था, बीसीसीआई ने बचे हुए मैचों को यूएई में शिफ्ट कर दिया और टी20 विश्वकप से पहले की विंडो में बचे हुए मैचों का आयोजन कराया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2021 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देकर चौथा खिताब अपने नाम किया।

और पढ़ें: BAN vs PAK: हसन अली ने तोड़ा ICC का प्रोटोकॉल, बांग्लादेश पर लगा 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के भारत में आने के बाद पहली बार भारत में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने दर्शकों के साथ इसी हफ्ते वापसी कर ली है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के साथ ही दर्शकों ने स्टेडियम में वापसी की है। आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के लिये बीसीसीआई ने लखनऊ और अहमदाबाद की टीमों को जोड़ दिया है, जो कि नीलामी के दौरान खिलाड़ियों पर दांव लगाती नजर आयेंगी।

Story first published: Saturday, November 20, 2021, 18:58 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+