नई दिल्ली। आगामी 5 अगस्त से 21 अगस्त तक चलने वाले खेलों के महाकुंभ 'रियो ओलंपिक 2016' में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून भी आएंगे। वह 5 अगस्त को ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। आपको बता दें कि इस बार ओलंपिक खेलों का आयोजन ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो में होगा। रियो ओलम्पिक्स 2016 : जानिए 8 ऐसी रोचक बातें जिनसे आप अबतक हैं अनजान
बान की मून के रियो ओलंपिक में शामिल होने की सूचना के बारे में संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कंफर्म किया। उन्होंने बताया कि ओलंपिक 2016 उद्घाटन समारोह का आयोजन शुक्रवार को होगा।
बान की मून ओलंपिक मशाल की रिले रेस में भी पार्टिसिपेट करेंगे। दुजारिक ने बताया कि रियो में रहने के दौरान बान इस बार पहल दफ़ा ओलंपिक में हिस्सा ले रहे शरणार्थी दल से भी मुलाकात करेंगे। रियो ओलंपिक के लिए तैयार हैं सचिन तेंदुलकर, ट्विटर पर तिरंगा लहराने की जताई ख़्वाहिश
ज्ञात हो कि रियो ओलिंपिक-2016 के बाद रियो डी जेनेरियो में 18 सितम्बर तक पैरालम्पिक खेलों का भी आयोजन किया जाना है। इस साल ओलंपिक खेलों में 10 हज़ार से भी अधिक रिकॉर्ड संख्या में एथलीट प्रतिभाग करेंगे। इस बार कुल 28 खेलों को ओलम्पिक में जगह दी गई है जबकि 2 नए देश पहली बार प्रतिभाग कर रहे हैं।