ENGW vs INDW: ब्रिस्टल वनडे में डेब्यू करते ही शैफाली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं
नई दिल्ली। ब्रिस्टल के मैदान पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार से हो गया है। दोनों टीमों के बीच इसी मैदान पर खेले गये इकलौते टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम ने फॉलो ऑन मिलने के बाद जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए दमदार बल्लेबाजी की और मैच को ड्रॉ कराने का काम किया। इसके बाद भारतीय महिला टीम वनडे सीरीज का पहला मैच ब्रिस्टल के मैदान पर खेलने उतरी है जहां पर उसे टॉस में हार का सामना कर पहले बल्लेबाजी करने के लिये उतरना पड़ा। भारतीय महिला टीम के लिये इस मैच युवा क्रिकेटर शैफाली वर्मा ने डेब्यू करने का काम किया।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में डेब्यू करने वाली इस युवा विस्फोटक महिला बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और इंग्लैंड के खिलाफ ही अपना वनडे डेब्यू करती हुई नजर आयी। इस मैच में डेब्यू करने के साथ ही शैफाली वर्मा ने इतिहास रचने का काम किया और भारत के लिये सभी प्रारूपों में डेब्यू करने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर बन गई हैं।
और पढ़ें: IND vs SL: शिखर धवन ने श्रीलंका दौरे को बताया गोल्डन चांस, कहा- टैलेंट दिखाने का मौका
शैफाली वर्मा ने महज 17 साल 150 दिन की उम्र में भारत के लिये सभी प्रारूपों में डेब्यू करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहीं ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो शैफाली विश्व में सबसे कम उम्र में सभी प्रारूपों में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाली 5वीं खिलाड़ी बन गई हैं। इस फेहरिस्त में अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान 17 साल 78 दिन की उम्र के साथ टॉप पर काबिज हैं तो वहीं पर इंग्लैंड की साराह टेलर 17 साल 86 दिन के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी 17 साल 104 दिन के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं तो वहीं पर पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर 17 साल 108 दिन के साथ चौथे पायदान पर काबिज हैं। हालांकि शैफाली के लिये उनका वनडे डेब्यू उतना यादगार साबित नहीं हो सका जितना कि उनका टेस्ट डेब्यू था। शैफाली ने अपने वनडे डेब्यू मैच में 14 गेंद खेलकर 3 चौके लगाये और सिर्फ 15 रन ही बना सकी।
और पढ़ें: Archery विश्व कप में दीपिका-अतानु की जोड़ी ने किया कमाल, भारत ने जीता तीसरा गोल्ड
गौरतलब है कि अपने टेस्ट डेब्यू में शैफाली ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किये थे और मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने का काम किया था। आपको बता दें कि शैफाली वर्मा पहली पारी में सिर्फ 4 रन से अपना शतक लगाने से चूक गई थी जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 63 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस वनडे मैच में भारतीय टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और निर्धारित 50 ओवर्स में 8 विकेट खोकर सिर्फ 201 रन ही बना सकी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications