CPL 2020: महज 27 रन पर खो दिये थे 8 विकेट, पर सैंटनर-राशिद ने बचाई लाज, फिर भी मिली हार
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League) के जरिये फ्रैंचाइजी लीग क्रिकेट की वापसी हुई है। इस लीग में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए हैं जो कि अगले महीने से यूएई में होने वाले आईपीएल का हिस्सा बनेंगे। सीपीएल में मंगलवार की देर रात को गुयाना अमेजन वॉरियर्स और बारबाडोस त्रिनिदाद के बीच मैच खेला गया जिसमें बारबाडोस की टीम बेहद शर्मनाक हार का शिकार होते हुए बची।
और पढ़ें: बड़ी खबर: 250 फीट गहरी खाई में गिरा यह भारतीय क्रिकेटर, मौके पर हुई मौत
जेसन होल्डर की कप्तानी वाली बाराबडोस त्रिनिदाद की टीम गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम ने 8 विकेट से हराया, हालांकि यह और भी शर्मनाक हो सकती थी अगर बारबाडोस के लिये राशिद खान और मिचेल सैंटनर ने बल्लेबाजी में कमाल न दिखाया होता और टीम को सीपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने से बचाया न होता।
और पढ़ें: IPL 2020: सीएसके में जारी घमासान पर गंभीर ने दी धोनी का सलाह, बताया- कैसे करें रैना की कमी पूरी

महज 27 रन पर खो दिये थे 8 विकेट
जेसन होल्डर की कप्तानी वाली बारबाडोस त्रिनिदाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 92 रनों का स्कोर खड़ा किया। बाराबाडोस की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने अपने 8 विकेट महज 27 रन पर खो दिये थे। इस दौरान हैरानी वाली बात यह भी है कि टीम को 27 रन बनाने में 12 ओवर्स का समय लग गया। इस दौरान 3 खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल सके थे। गयाना के लिये 20 साल के गेंदबाज नवीन उल हक ने 4 विकेट हासिल किये और मैन ऑफ द मैच बने।

सैंटनर-राशिद ने बारबाडोस को शर्मनाक रिकॉर्ड से बचाया
बारबाडोस के 8 विकेट गिर जाने के बाद ऐसा लगा मानों टीम शर्मनाक रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है, जिसमें वह सीपीएल के इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर बनाने की ओर बढ़ रही थी, हालांकि मिचेल सैंटनर और राशिद खान ने अहम पारियां खेलकर टीम को इस शर्मनाक रिकॉर्ड से बचा लिया। सीपीएल में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड त्रिनिदाद एंड टोबेगो के नाम है, जो 2013 में 52 रन पर ऑल आउट हो गई थी।
एक समय बारबाडोस 50 रन से पहले ही सिमटती हुई नजर आ रही थी, मगर मिचेल सेंटनर ने टीम को बचा लिया। सेंटनर ने 36 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने राशिद खान के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। बारबाडोस के लिये कप्तान जेसन होल्डर समेत सहित तीन बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं पाए, जबकि 4 बल्लेबाज 5 रन से ज्यादा नहीं पाये।

8 विकेटसे जीता गयाना
गौरतलब है कि बारबाडोस की ओर से दिये गये 93 रनों के लक्ष्य को गयाना की टीम ने महज 16.4 ओवर में हासिल कर 8 विकेट से जीत लिया। नवीन उल हक ने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। जबकि ब्रैंडन किंग ने 49 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद स नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जबकि निकोलस पूरन ने नाबाद 18 रन बनाकार टीम का जीत दिलाई। बारबाडोस के लिये राशिद खान और हेडन वॉल्श को 1-1 सफलता मिली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
