Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लौटेंगे इशांत शर्मा, जानें क्या है इंजरी पर अपडेट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने पहुंची है जहां पर उसे बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के तहत 4 मैच खेलने हैं। इस बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम अपने कई सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में पहुंची है। जहां पर टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट के चलते आईपीएल जीतने के बाद भारत वापस लौट आये थे तो वहीं पर टेस्ट टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा भी चोट के चलते इस समय नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिकवरी कर रहे हैं।

आईपीएल के दौरान इशांत शर्मा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए चोटिल हो गये थे, उनके बायें पैर की मांसपेशियों में चोट आ गई थी जिसके बाद वह पूरी लीग से बाहर हो गये थे। बुधवार को बीसीसीआई ने अपने इस अनुभवी गेंदबाज के हेल्थ पर अपडेट दी और एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह नेशनल क्रिकेट अकादमी में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs AUS: अख्तर ने बताया क्यों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में संघर्ष करेगी विराट सेना

इशांत शर्मा जल्द से फिट होकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये टीम के साथ शामिल होना चाहेंगे। साइड स्ट्रेन की चोट से जूझ रहे इशांत शर्मा इस समय एनसीए में निदेशक राहुल द्रविड़ और चीफ फिजियो आशीष कौशिक की निगरानी में चोट से उबरने का काम कर रहे हैं।

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने इसको लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिससमें इशांत शर्मा पूरा गेंदबाजी का रन अप लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां पर राहुल द्रविड़ और चीफ सेलेक्टर सुनील जोशी उन्हें गेंदबाजी करता देखते नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस दौरान वह मुख्य रूप से सिर्फ एक स्टंप पर गेंदबाजी कर रहे थे, जहां पर पारस भांबरे और मंसूर खान जैसे एनसीए कोचिंग के सदस्य भी मौजूद हैं। हाल ही में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि एडिलेड टेस्ट से पहले इशांत शर्मा की टीम में वापसी हो सकती है।

और पढ़ें: PSL 2020: चैम्पियन बनने के बाद वसीम अकरम ने डीन जोन्स को किया याद, कहा- जॉब डन कोच

गौरतलब है कि अगर इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाते हैं और 3 टेस्ट मैच खेल पाने में सफल हो जाते हैं तो वो कपिल देव के साथ 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे। उन्हें 300 विकेट के कल्ब में शामिल होने के लिये भी महज 3 विकेट की दरकरार है। अगर वह 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह इस रिकॉर्ड को हासिल करने वाले सबसे धीमी गति से पहुंचने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जायेंगे।

Story first published: Wednesday, November 18, 2020, 21:15 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+