IPL 2020: कोलकाता को डरा रहा प्लेऑफ का गणित, क्या खुद को दोहरायेगा 2019 का इतिहास
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का लीग चरण अपने आखिरी चरण में है, जहां पर लीग स्टेज को खत्म होने में सिर्फ 2 ही मैच बाकी है, लेकिन अभी भी फैन्स को प्लेऑफ में खेलने वाली सभी टीमों का पता नहीं चल सका है। प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमों में अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस का नाम ही शामिल हो सका है, जबकि दिल्ली और आरसीबी के बीच आज हो रहे मैच का विजेता इस टीम के खिलाफ पहले क्वॉलिफायर में खेलेगा।
वहीं प्लेऑफ के बाकी दो स्थान के लिये अभी 3 टीमें अपना दावा बरकरार रखे हुए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रविवार को राजस्थान के खिलाफ हुए मैच में 60 रनों से जीत हासिल कर प्वाइंटस टेबल में लंबी छलांग लगाई और अंकतालिका में 14 प्वाइंटस के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं।
और पढ़ें: DC vs RCB: अय्यर ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी आरसीबी, जानें कैसी है आज की टीमें
उल्लेखनीय है कि प्लेऑफ में आखिरी 2 पॉजिशन के लिये जो तीन टीमें दावा रख रही हैं वो सभी 14 अंक के साथ काबिज होने वाले हैं, हालांकि यहां पर नेट रन रेट एक बड़ा निर्णायक साबित हो सकता है। केकेआर की टीम अगर प्लेऑफ में अपनी जगह चाहती है तो वह यही प्रार्थना करेगी कि मंगलवार को खेले जाने वाले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल करे।
अगर ऐसा नहीं होता तो हो सकता है कि केकेआर को साल 2019 का प्लेऑफ जरूर याद आयेगा जिसमें बिल्कुल ऐसी ही स्थिति से उनकी टीम बाहर हो गई थी। साल 2019 की बात करें तो लीग स्टेज खत्म होने के बाद दिल्ली, मुंबई और चेन्नई की टीमों ने 18-18 अंक हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाई थी तो वहीं पर चौथे पोजिशन के लिये सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर की टीम 12-12 अंकों के साथ बराबरी पर काबिज थे।
और पढ़ें: रोहित-पंत की फिटनेस पर युवराज ने लिये मजे, कहा- गालों की चर्बी का होना चाहिये कॉम्पिटेशन
हालांकि नेट रन रेट में सनराइजर्स हैदराबाद (0.555) की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (-0.214) को पछाड़ा और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। इस साल की बात करें तो स्थिति लगभग वैसी ही है। केकेआर की टीम इस समय 14 अंक पर हैं और नेट रन रेट की बात करें तो -0.214 है।
वहीं आज के मैच में जो भी टीम हारेगी वह भी अपना मैच 14 अंक पर खत्म करेगी और अगर टीम एकतरफा नहीं हारती है तो उसका रन रेट केकेआर से बेहतर ही रहेगा। अगर इस मैच में जीत-हार का अंतर 20 रन से कम रहा तो विजेता के साथ-साथ हारने वाली टीम भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी क्योंकि वह हारकर भी प्वाइंट टेबल में केकेआर से ऊपर रहेगी।
और पढ़ें: IPL 2020: गायकवाड़ ने खोला अपनी सफलता का राज, बताया- कैसे 7 साल पहले की सलाह ने बदली जिंदगी
वहीं मंगलवार को होने वाले मैच में अगर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जीतती है तो उसका नेट रन रेट पहले से ही काफी बेहतर है और वो 14 अंक के साथ सीधे क्वालिफाई कर जायेगी और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक बार फिर से नेट रन रेट के आधार पर बाहर हो जायेगी।
हालांकि अगर मुंबई इंडियंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हरा दे तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बिना किसी परेशानी के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करती नजर आयेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications