For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

NBA चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनें प्रिंसपाल सिंह, फाइनल में किया शानदार डेब्यू

NBA
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत के युवा केजर प्रिंसपाल सिंह ने बास्केटबॉल की दुनिया में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है और एनबीए की चैम्पियनशिप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। बुधवार देर रात को सैक्रामैंटो किंग्स और बॉस्टन केल्टिक्स के बीच एनबीए समर लीग क्राउन 2021 का फाइनल मैच खेला गया जिसमें सैक्रामैंटो किंग्स ने बाजी मारी और खिताब अपने नाम किया। भारत के प्रिंसपाल सिंह सैक्रामैंटो किंग्स की टीम का हिस्सा हैं जिन्होंने इस मैच में इतिहास रच दिया।

हाल ही में 6 फुट 9 इंच लंबे इस भारतीय खिलाड़ी ने एनबीए के चैम्पियनशिप रोस्टर में शामिल होकर इतिहास रचा था और एनबीए चैम्पियनशिप में किसी भी स्तर पर टीम का हिस्सा बनने वाले पहले खिलाड़ी बने। किंग्स ने चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में लगातार अपना दबदबा बरकरार रखा और 100-67 से मैच को अपने नाम किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: 3 साल बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में लौटे डेविड मलान, लीडस टेस्ट के लिये ECB ने किया टीम का ऐलान

इस जीत के साथ सैक्रामैंटो किंग्स की टीम पहली फ्रैंचाइजी बन गई है जिसके एनबीए समर लीग के एक से ज्यादा खिताब हैं। किंग्स ने 2014 में भी यह खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मैच में एनबीए एकैडमी इंडिया एलुम्यनी के खिलाड़ी प्रिंसपाल सिंह ने आखिरी 4:08 मिनट के समय में कोर्ट पर खेल दिखाया और सतनाम सिंह भमारा के बाद एनबीए खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।

इस दौरान प्रिंसपाल ने कोर्ट किंग्स के लिये आखिरी बकेट किया और 2 प्वाइंट हासिल कर टीम के स्कोर को 100 पर ले गये। इस दौरान उन्होंने एक रिबाउंड भी हासिल किया। चैम्पियनशिप जीतने के साथ ही प्रिंसपाल सिंह ने एनबीए अकैडमी इंडिया के भविष्य में आने वाले खिलाड़ियों के लिये बड़ा मार्क सेट कर दिया है। इससे पहले इसी साल प्रिंसिपाल सिंह एनबीए एकैडमी ग्लोबल एकैडमी के पहले वैश्विक एल्युमिनाई बने थे जिसने जी लीग कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और एनबीए एकैडमी भारत के पहले खिलाड़ी बने थे जिसने प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

और पढ़ें: मोंटी पनेसर ने बताया जो रूट को आउट करने का तरीका, जानें कैसे जल्दी जायेंगे पवेलियन

आपको बता दें कि 20 वर्षीय प्रिंसपाल सिंह के लिये चैम्पियनशिप में उनका यह खिताब समर लीग में उनके शानदार डेब्यू के महज एक हफ्ते बाद आया है। प्रिंसपाल ने समर लीग में वाशिंगटन विजार्डस के खिलाफ डेब्यू किया था जिसमें आखिरी के 1:22 मिनट में डेब्यू किया, किंग्स की टीम ने इस मैच में वाशिंगटन विजार्डस को हराया था।

Story first published: Friday, August 20, 2021, 15:48 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+