Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK के ड्रेसिंग रूम को लेकर डुप्लेसिस ने किया बड़ा खुलासा, बताया- कैसे रहता है माहौल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट की ओर से आयोजित कराई जाने वाली फ्रैंचाइजी टी20 लीग आईपीएल के 12 सफल सीजन का आयोजन हो चुका है और इस दौरान अगर सबसे सफल टीम का नाम लिया जाये तो सबसे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कमान वाली चेन्नई सुपर किंग्स का ही आयेगा। सीएसके की टीम ने अब तक जितनी बार भी आईपीएल में भाग लिया है उतनी बार प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही है। इसके साथ ही धोनी की कप्तानी में टीम ने 3 बार खिताब जीतने का काम किया है। ऐसे में फैन्स के बीच एक सवाल हमेशा उठता रहता है कि आखिरकार सीएसके की टीम में ऐसा क्या होता है जो बाकी कि फ्रैंचाइजियों से अलग है।

इस सवाल का जवाब सीएसके की टीम के अनुभवी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने देते हुए बताया है कि इसके पीछे सीएसके की टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल है जिसमें एमएस धोनी समेत 'अच्छी समझ' वाले कई क्रिकेटर शामिल हैं।

और पढ़ें: Racism के मुद्दे पर ICC को उठाना होगा सख्त कदम, दोषियों पर लगे आजीवन बैन

फॉफ डुप्लेसिस ने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर पॉमी एमबांग्वा से इंस्टाग्राम चैट में बात करते हुए कहा, 'चेन्नई के साथ अपने अनुभव की बात करूं तो वहां ड्रेसिंग रूम शांत रहता है। ड्रेसिंग रूम में बहुत सारे अच्छी समझ वाले क्रिकेटर हैं। सीएसके के ड्रेसिंग रूम में यह विश्वास रहता है कि कोई ना कोई खिलाड़ी मैच निकाल लेगा और हर बार अलग-अलग खिलाड़ी ऐसा करते है।'

गौरतलब है कि सीएसके को लेकर अक्सर एक चीज कही जाती है कि इस टीम में सब कुछ धोनी के फैसले के तहत होता है। धोनी को किसी भी खिलाड़ी का बेस्ट प्रदर्शन करवाने के लिये जाना जाता है। सीएसके की टीम ने 2008 से लेकर अब तक हर बार प्लेऑफ में जगह बनाई है और 3 बार खिताब भी हासिल किया है।

और पढ़ें: पाकिस्तान में चल रहे कोरोना ड्रामे पर शोएब अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, पीसीबी और हाफिज को लताड़ा

सीएसके की टीम ने इस दौरान दो बार चैम्पियन्स लीग का खिताब भी हासिल किया है। आईपीएल का खिताब जीतने के मामले में सीएसके की टीम से आगे सिर्फ मुंबई इंडियंस है जिसने पिछले साल ही सीएसके को हराकर अपना चौथा खिताब जीता था।

आपको बता दें कि सीएसके की टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी खेल रहे हैं जो पिछले कई सीजन से फ्रैंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। इसमें फाफ डु प्लेसिस ही नहीं, ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी धोनी की कप्तानी वाली टीम की तारीफ की थी।

Story first published: Monday, June 29, 2020, 13:09 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+