Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK vs RR: वानखेड़े के मैदान पर धोनी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 12वां मैच वानखेड़े के मैदान पर धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जहां पर युवा कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिये अपना 200वां मैच खेलने वाले कप्तान एमएस धोनी ने इस मैच में उतरते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और आईपीएल के इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान के खिलाफ इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये बतौर कप्तान मैचों का दौहरा शतक पूरा किया और आईपीएल में किसी एक टीम के लिये 200 मैचों की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। धोनी ने सीएसके की ओर से खेलते हुए चैम्पियंस लीग का एक मैच सुरेश रैना की कप्तानी में खेला था जिसके चलते उन्होंने कप्तानी का अपना यह दोहरा शतक एक मैच बाद पूरा किया।

और पढ़ें: IPL 2021: महेला जयवर्धने का खुलासा, बताया- क्यों मुंबई के लिये गेंदबाजी नहीं कर रहे हार्दिक पांड्या

आईपीएल में किसी एक टीम की ओर से सबसे ज्यादा मैचों की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं तो वहीं पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिये खेलते हुए अब तक 128 मैचों की कप्तानी की है।

वहीं पर 5 बार की खिताबी चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर काबिज हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिये अब तक 124 मैचों में कप्तानी करने का काम किया है। गौरतलब है कि धोनी के अलावा विराट कोहली ही दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में एक फ्रैंचाइजी के लिये खेलते हुए 200 मैच खेलने का काम किया है।

और पढ़ें: इयोन मोर्गन का खुलासा, बताया- क्यों 2 विकेट लेने के बाद वरुण चक्रवर्ती को नहीं दिया दूसरा ओवर

आपको बता दें कि एमएस धोनी ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है। धोनी ने टी20 प्रारूप में भारत, सीएसके और राइजिंग पुणे सुपरजाएंटस की ओर से खेलते हुए कुल 287 मैचों की कप्तानी की है। ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी दूसरे नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने 208 टी20 मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज किया है।

Story first published: Monday, April 19, 2021, 21:26 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+