Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बॉल टैम्परिंग रोकने के लिये इयान चैपल ने सुझाया नियमोंं में बड़ा बदलाव, कहा- खत्म हो सकता है विवाद

नई दिल्ली। साल 2018 में न्यूलैंडस टेस्ट के दौरान हुई बॉल टैम्परिंग स्कैंडल ने एक ऐसी चर्चा को हवा दे दी जिसने कई सालों बाद भी इस पर विवाद बरकरार रखा है। इस विवाद ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कई टैलेंटेड खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और डेविड पर एक साल का बैन लगा दिया था जबकि कैमरून बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने का बैन झेलना पड़ा था। हाल ही में यह विवाद उस वक्त दोबारा पनपा जब कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने इस को लेकर बयान दिया कि इस विवाद के बारे में सभी को पता था। इस चीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने नियमों में बदलाव का सुझाव दिया है जिससे यह विवाद हमेशा के लिये समाप्त हो जायेगा।

चैपल का मानना है कि समय के साथ ही क्रिकेट के खेल में भी काफी बदलाव हो गया है और गेंदबाजों के लिये यह खेल काफी मुश्किल हो गया है जिसके चलते मैच के दौरान बॉल टैंपरिंग जैसी घटनायें होती हैं। इसको रोकने के लिये चैपल ने एक खास सुझाव दिया है जिससे गेंद से छेड़छाड़ करने पर रोक लगाई जा सकती है।

और पढ़ें: विराट कोहली ने बताया कौन सा पूर्व क्रिकेटर उन्हें कर सकता था परेशान, वामिका को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए इयान चैपल ने कहा,'मुझे लगता है कि 20 साल पहले मैंने यह बात कही थी। मुझे लगता है कि उन्हें हर देश के कप्तान को बुलाना चाहिये और ऐसी चीजों के बारे में जानकारी लेनी चाहिये जिससे गेंदबाजों को स्विंग कराने में मदद मिल सके। फिर आप उस लिस्ट को इकट्ठा करें और उस एक चीज पर सहमति बना लें जिससे स्विंग कराने में मदद मिल सके। इससे गेंद को खरोंचने के लिये बॉटल कैप का इस्तेमाल नहीं करना होगा लेकिन आपके पास एक ऐसी चीज होगी जो अवैध नहीं होगी और बाकी सारी चीजों के अवैध कर दिया जाये।'

चैपल ने आगे कहा कि हो सकता है मैं थोड़ा अजीब बयान दे रहा हूं लेकिन ऐसा करने से आप हमेशा के लिये इससे होने वाले विवाद को समाप्त कर देंगे।

और पढ़ें: 'स्टीव स्मिथ को नहीं मिलनी चाहिये फिर से कप्तानी', जानें क्यों इंग्लिश कप्तान ने दिया ऐसा बयान

उन्होंने कहा,' आप नियमों को उठाकर देख लें, इसमें जो भी लिखा गया है वो सभी बल्लेबाजों फेवर करती हैं, फिर चाहे वो अंडरआर्म बॉलिंग हो या साइडआर्म गेंदबाजी, बॉडी लाइन हो या फिर बॉल टैम्परिंग। यह सारी चीजें इस कारण से उभरी हैं क्योंकि नियम गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों के फेवर में काम करते हैं, जिसके चलते गेंदबाज यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अब बहुत हो चुका है और हम सब इससे उकता गये हैं। इसको लेकर कुछ करने की दरकार है।'

इस दौरान चैपल ने सैंडपेपर गेट विवाद पर बयान देते हुए कहा कि इस पर एक बार फिर से विवाद छिड़ेगा जब डेविड वॉर्नर की ऑटोबॉयोग्राफी सामने आ जायेगी।

Story first published: Saturday, May 29, 2021, 22:07 [IST]
Other articles published on May 29, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+