DC vs KXIP: मोहम्मद शमी ने तोड़ी दिल्ली की कमर, नाम किया खास रिकॉर्ड
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल का आगाज हो चुका है और दुबई के मैदान पर इस लीग का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिये कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पंजाब के लिये मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान राहुल के फैसले को सही साबित किया और दिल्ली कैपिटल्स की कमर तोड़ दी।
नतीजा यह हुआ कि मोहम्मद शमी की गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने महज 13 रन के अंदर अपने 3 विकेट खो दिये। वहीं जब मुश्किल में फंसी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को उबारने के लिये ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की जोड़ी शानदार प्रदर्शन कर रही थी तो वहां पर भी विकेट लेकर अपनी टीम को वापसी करने का मौका दिया।
और पढ़ें: DC vs KXIP: अंडर19 के युवा स्टार रवि बिश्नोई को पंजाब ने कराया डेब्यू, जानें क्यों हैं इतने खास
इसके साथ ही मोहम्मद शमी ने अपनी टीम के लिये शानदार प्रदर्शन करते हुए एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर गेंदबाजी करके 15 रन दिये और 3 विकेट हासिल किये। इस दौरान विकेट का आंकड़ा 4 हो सकता था लेकिन केएल राहुल कैच पकड़ने में नाकाम रह गये और इसी गेंद पर शिखर धवन रन आउट हो गये।
इस गेंदबाजी स्पेल के साथ मोहम्मद शमी ने आईपीएल का अपना बेस्ट प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड दिल्ली के खिलाफ बना लिया है। इससे पहले उनका बेस्ट प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ था जहां पर उन्होंने 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किये थे। वहीं सीएसके के खिलाफ उन्होंने 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे।
और पढ़ें: MI vs CSK: जडेजा ने पहले मैच में नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड, पांड्या ने जड़े बैक टू बैक छक्के
शमी ने अपने पहले ओवर में शिखर धवन (0) को रन आउट किया तो वहीं दूसरे ओवर में उन्होंंने पृथ्वी शॉ (5) और शेमरान हेटमायर(7) को एक ही ओवर में वापस पवेलियन भेज दिया। वहीं जब पंत के साथ अय्यर ने टीम को संभाल लिया था तब शमी ने वापसी की और श्रेयस अय्यर (39) को क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
