AUS vs IND: जडेजा ने धोनी को दिया पांड्या के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का क्रेडिट, जानें क्या बोले
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा के मैदान पर खेले गये आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों के दम पर विराट सेना ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया और टीम इंडिया को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। भारतीय टीम के लिये रविंद्र जडेजा ने इस मैच 50 गेंदों में नाबाद 66 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने अपनी आखिरी 7 गेंदों में 30 रन बटोरने का काम किया। जडेजा ने हार्दिक पांड्या के साथ नाबाद 150 रनों की साझेदारी की और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी।
दरअसल भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 5 विकेट 152 रन पर खो दिये थे लेकिन तभी रविंद्र जडेजा ने हार्दिक पांड्या (नाबाद 92 रन) के साथ धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाने का काम किया और आखिरी के 5 ओवर में 73 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया।
और पढ़ें: AUS vs IND: कैनबरा में डेब्यू करने वाले ग्रीन का खुलासा, कैसे- राहुल ने मैदान पर की मदद
वहीं मैच के बाद खुद रविंद्र जडेजा ने अपनी इस पारी के पीछे पूर्व कप्तान एमएस धोनी को क्रेडिट दिया और कहा कि मैंने वही किया जो कि माही भाई का प्लान हुआ करता था।
उन्होंने कहा,' माही भाई के साथ भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ काफी क्रिकेट खेलने का मौका मिला। उनका हमेशा एक सेट प्लान रहा है। वह मैदान पर जायेंगे और सामने वाले खिलाड़ी के साथ साझेदारी करने पर जोर देंगे। वह हमेशा खुद को एक ऐसी परिस्थिति में ले जायेंगे जहां पर वो आसानी से बड़े शॉट्स लगा सकते हैं। उन्होंने कई बार ऐसी परिस्थितियों मे कुछ इसी तरह का खेल दिखाया है।'
और पढ़ें: AUS vs IND: पांड्या पर अपने बयान से पलटे संजय मांजरेकर, कहा- नंबर 6 के हैं स्पेशलिस्ट बल्लेबाज
सोनी के स्पोर्टस नेटवर्क सोनी टेन से बात करते हुए जडेजा ने बताया कि धोनी के साथ इतनी बार बल्लेबाजी करने और उन्हें ऐसी परिस्थितियों से निकालते हुए देखना हमारे काम आया। वह हमेशा कहते रहे हैं कि अगर हम मैच को आखिर तक ले जाते हैं तो आखिरी के 4-5 ओवर्स में हम तेजी से रन बना सकते हैं।
उन्होंने कहा,' आज हमने वही किया जो माही भाई ने टीम के लिये कई बार किया है। आज भी परिस्थितियां कुछ वैसी ही थी। हार्दिक और मैंने यही बात की थी कि मैच को आखिरी तक ले जाते हैं और लास्ट ओवर्स में बड़े शॉट्स के लिये जायेंगे। हमें पता था कि एक तरफ की बाउंड्री भी छोटी थी तो बस इसी प्लान पर अमल करना था।'
गौरतलब है कि बुधवार को खेले गये मैच में हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा का प्लान कामयाब हुआ और दोनों खिलाड़ियों ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और आखिरी के 5 ओवर्स में 73 रन बटोरने का काम किया।
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा के बीच हुई 150 रनों की साझेदारी ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर छठे विकेट के लिये हुई सबसे बड़ी पार्टर्नरशिप बनी। इतना ही नहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान छठे विकेट के लिये हुई यह सबसे बड़ी साझेदारी भी बनी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications