ICC ने जारी किये अगस्त के प्लेयर ऑफ द मंथ के नामिनेशन, यहां पर भी जारी है भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से इस साल से शुरू किये गये प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के अगस्त महीने के नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया गया है जिसमें दुनिया के सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला यहां पर भी देखने को मिल रहा है। आईसीसी की ओर से महिला और पुरुष खिलाड़ियों को दिये जाने वाले इस अवॉर्ड के लिये काफी मजबूत दावेदार देखने को मिले हैं, जिसमें पुरुष क्रिकेट की ओर से इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के युवा पेसर शाहीन अफरीदी का नाम शुमार है।
और पढ़ें: 'रहाणे को ब्रेक देने का समय आ गया है', ओवल में खराब बल्लेबाजी पर लक्ष्मण ने की आलोचना
शाहीन अफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अगस्त में खेले गये दो टेस्ट मैचों में शानदार गेंदबाजी की और जब भी गेंद फेंकने गये विकेट हासिल करते नजर आये। दूसरे टेस्ट मैच में अफरीदी ने 10 विकेट लेकर सीरीज से कुल 18 विकेट हासिल किये जिसके चलते पाकिस्तान की टीम को सीरीज के दूसरे मैच में 109 रनों से जीत मिली और सीरीज 1-1 से बराबर हो सकी।
और पढ़ें: IND vs ENG: ओवल में भारतीय टेलएंडर्स ने मचाया धमाल, इंग्लैंड को दिया 368 रनों का विशाल लक्ष्य

बुमराह बनाम अफरीदी का मुकाबला
दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल करने के बाद शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लिये यह कारनामा करने वाले चौथे युवा गेंदबाज बन गये हैं। उनसे पहले वसीम अकरम, वकार यूनिस और मोहम्मद जाहिद ने यह कारनामा किया है। वहीं जसप्रीत बुमराह की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने भी शानदार गेंदबाजी की है।
जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट हासिल कर टीम को पूरी तरह से आगे रहा, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने बल्ले से भी योगदान देकर 9वें विकेट के लिये 89 रनों की साझेदारी कर लॉर्डस टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस दौरान गेंदबाजी में भी उनका अहम योगदान रहा।

जो रूट ने भी लगाई है रनों की झड़ी
वहीं इंग्लैंड के लिये कप्तान जो रूट वन मैन आर्मी की तरह खेलते नजर आये हैं, जिनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लिश टीम ने भारत को एक पारी और 76 रनों से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली है। जो रूट ने इस सीरीज में इंग्लैंड के लिये 3 शतकीय पारियां खेली हैं, जिसके बाद वह आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गये हैं। इंग्लिश कप्तान ने 105.60 की औसत से 528 रन सिर्फ अगस्त के महीने में बनाये हैं।
इतना ही नहीं जो रूट इस पूरे साल अनस्टोपेबल लगे हैं और अभी तक 22 पारियों में 67.57 की औसत से 1419 रन बना लिये हैं। इतना ही नहीं जो रूट ने इस साल 2 दोहरे शतक के साथ 6 शतक भी ठोंक चुके हैं। गौरतलब है कि जो रूट को अगर इस साल किसी से टक्कर मिली है तो वो है रोहित शर्मा जो कि उनके बाद इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, हालांकि उनके बीच का अंतर काफी बड़ा है। रोहित शर्मा ने अभी तक 513 रन बनाये हैं।

रूट के पास मोहम्मद युसफ का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ का है जिन्होंने 2006 में 99.33 की औसत से 1788 रन बनाये थे। इंग्लैंड की टीम को इस साल के अंत में ऐशेज खेलना है और भारत के खिलाफ एक और टेस्ट मैच बाकी है जिसे देखते हुए जो रूट के पास यह रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। आपको बता दें कि प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनेशन के लिये वोटिंग 11 सितंबर को बंद हो जायेगी और विजेता का ऐलान सोमवार 13 सितंबर को किया जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
