WTC फाइनल को लेकर उत्साहित हैं केन विलियमसन, टॉस को लेकर कही बड़ी बात
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 18 जून को साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जाना है जहां पर भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक दूसरे का सामना करने उतरेंगी। मैदान पर भले ही कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर एक दूसरे के विरोधी के रूप में उतरेंगे लेकिन मैदान के बाहर दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक मैच से पहले केन विलियमसन ने कहा कि वो इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं और विराट कोहली के साथ टॉस पर जाना काफी शानदार अनुभव होगा।
और पढ़ें: ENG vs NZ: बर्मिंघम टेस्ट में ऑली रॉबिन्सन की जगह खेलेगा यह खिलाड़ी, सस्पेंशन के चलते हुए बाहर
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की गेंदबाजी दुनिया में सबसे खतरनाक है और ऐतिहासिक फाइनल मैच में उनका सामना करना आसान नहीं होगा। इस दौरान विलियमसन से विराट कोहली के खिलाफ अंडर 19 विश्वकप में खेले गये सेमीफाइनल मैच से लेकर अब तक चली आ रही प्रतिद्वंदिता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर विराट सेना की जीत से वो अच्छी तरह से वाकिफ हैं।
और पढ़ें: हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भिंडरावाला को किया याद, विवाद बढ़ने पर दी सफाई

विराट के साथ खेलना बेहतरीन अनुभव
उन्होंने कहा,'हमने अपने करियर के दौरान कई सारी प्रतियोगिताओं और अलग-अलग लेवल पर एक दूसरे के खिलाफ खेलने का काम किया है और हम एक-दूूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं। इस वजह से मैदान पर उनके साथ टॉस के लिये उतरना और टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में एक दूसरे से मिलना अच्छा होगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पास बेस्ट गेंदबाजी अटैक है, भारत एक बेहतरीन टीम है और हमने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी मजबूती को देखा है।'

भारत के पास हैं दुनिया का बेहतरीन पेस अटैक
केन विलियमसन ने आगे बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण बेहद शानदार है और उनके पासे बेस्ट पेस अटैक और मजबूत स्पिन अटैक है। वह बेहतरीन टीम है और इसी वजह से टॉप पर भी हैं। फाइनल में दुनिया की बेस्ट टीम का सामना करना एक शानदार मौका है। इस दौरान विलियमसन ने फाइनल मैच में ड्यूक गेंद से खेलना और बारिश की संभावना दिमाग में हैं और उन्हें उम्मीद है कि फाइनल मैच के दौरान पिच पर कम घास मिलेगी।
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि साउथैम्पटन के मैदान पर थोड़ी घास छोड़ी जा सकती है और उस पर रोलर चलाया जा सकता है। फाइनल मैच की प्लेइंग 11 के बारे में मैं अभी कुछ भी नहीं कह सकता लेकिन यह देखना होगा कि परिस्थितियां कैसी रहने वाली हैं। हमने यहां पर अभी हर रोज बारिश होते देखी है और हर परिस्थितियों में ड्यूक गेंदों से खेलने का अनुभव हासिल करना काफी अच्छा है। हमें परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ही फैसला लेना है और उसी के अनुसार टीम का चयन करेंगे।'

वैग्नर निभायेंगे फाइनल में अहम रोल
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिये इस समय 7 नंबर को लेकर समस्या बनी हुई है जिस पर वो फैसला नहीं कर पा रहे हैं कि किसी गेंदबाज को शामिल करें या फिर ऑलराउंडर को मौका दें। इसको लेकर जब विलियमसन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी विकल्प खुले हुए हैं। विलियमसन का मानना है कि फाइनल मैच में नील वैग्नर अहम भूमिका निभायेंगे।
उन्होंने कहा, 'वैग्नर के पास लंबे स्पेल करने और सामने वाली टीम पर दबाव बनाये रखने की क्षमता है जिसके चलते ही उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर इतना सफल रहा है। फाइनल मैच में वो अहम भूमिका निभायेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
