DC vs CSK: दिल्ली के खिलाफ चमके मोइन-रैना, आवेश-वोक्स ने सीएसके को रोका
DC vs CSK IPL 2021: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दमदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ 189 रनों का लक्ष्य देने का काम किया है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पावरप्ले में महज 33 रन देकर 2 विकेट हासिल करने का काम किया, हालांकि सीएसके के लिये 699 दिनों बाद आईपीएल में वापसी करने वाले सुरेश रैना ने मोइन अली के साथ पारी को संभालने का काम किया और तीसरे विकेट के लिये 53 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने का काम किया।
सीएसके के लिये मोइन अली ने 24 गेंदों में 4 चौके 2 छक्के की मदद से 36 रनों की पारी खेली लेकिन अश्विन ने उन्हें धवन के हाथों कैच कराकर साझेदारी को तोड़ने का काम किया। इसके बाद सुरेश रैना ने अंबति रायडु के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिये 63 रनों की साझेदारी की और अपने आईपीएल करियर का 39 वां अर्धशतक भी पूरा किया।
और पढ़ें: DC vs CSK: आवेश खान को मिला ड्रीम विकेट, बिना खाता खोले आउट हुए धोनी
इस पारी के दौरान सुरेश रैना ने 36 गेंदो में 3 चौके 4 छक्के लगाकर 54 रनों की पारी खेली, हालांकि रन आउट होकर उन्हें भी वापस पवेलियन लौटना पड़ा। सीएसके के लिये रायडु (23) और जडेजा (नाबाद 26) ने भी अच्छा योगदान किया लेकिन 188 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में टीम के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कर्रन ने अहम भूमिका निभाई।
सैम कर्रन ने 15 गेंदों में 4 चौके 2 छक्कों की मदद से 34 रन बनाने का काम किया और 19वें ओवर में 21 रन हासिल कर टीम का रुख बदल दिया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिये आवेश खान और क्रिस वोक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किये। जहां पर आवेश खान ने फाफ डुप्लेसिस और एमएस धोनी दोनों ही बल्लेबाजों को डक पर आउट करने का काम किया, तो वहीं पर क्रिस वोक्स ने ऋतुराज गायकवाड़ और सैम कर्रन का विकेट लेने का काम किया।
और पढ़ें: DC vs CSK: 699 दिनो बाद आईपीएल में लौटे सुरेश रैना, अर्धशतक जड़ बनाये कई रिकॉर्ड
इस पारी के दौरान सुरेश रैना ने छक्कों का दोहरा शतक पूरा करने का काम किया है और आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली और कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications