ENG vs WI: पहले मैच में ही बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के जरिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने वापसी की है। इस महामारी के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक टेस्ट में कई चीजें पहली बार देखने को मिल रही हैं। जहां खिलाड़ी आईसीसी के नये नियमों के साथ पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं, वहीं इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स को पहली बार टीम की कमान मिली है।
और पढ़ें: फैन्स को करना होगा अभी और इंतजार, कोरोना के चलते BCCI रद्द कर सकता है एक और सीरीज
बेन स्टोक्स ने भी अब तक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और कई दिग्गज रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट लेकर अपनी टीम को वापसी करने में मदद की। इसके साथ ही बेन स्टोक्स ने क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और इस खास मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये।
और पढ़ें: बैन हटाने की अपील पर PCB ने दानिश कनेरिया को दिया दो टूक जवाब, जानें क्या कहा

ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने बेन स्टोक्स
इतना ही नहीं स्टोक्स की बदौलत कैरिबियाई टीम जो कि एक समय पर काफी अच्छे तरीके से बड़ी बढ़त की ओर जाती दिख रही थी उसे बेन स्टोक्स ने महज 114 रनों की लीड पर रोक दिया। इस दौरान बेन स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 150 विकेट भी पूरे कर लिये। बेन स्टोक्स ने यह कारनामा अल्जारी जोसेफ को बोल्ड करके अपने नाम किया।
इसके साथ ही बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 4000+ रन और 150+ विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गये। बेन स्टोक्स ने यह कारनामा महज 64 टेस्ट मैच के दौरान किया था। वहीं इस लिस्ट में पहला नाम दिग्गज खिलाड़ी गैरी सोबर्स का है जिन्होंने यह कारनामा सिर्फ 1 मैच पहले यानी की 63 मैचों के दौरान किया था।

दुनिया के छठे खिलाड़ी बनें स्टोक्स
वहीं ओवरऑल खिलाड़ियों की बात करें जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 150+ विकेट और 4000+ रन बनाने का कारनामा किया है तो बेन स्टोक्स इस लिस्ट में शामिल होने वाले छठे खिलाड़ी बन गये हैं। उनसे पहले इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस, इंग्लैंड के इयान बॉथम, भारत के कपिल देव और न्यूजीलैंड के डैनियल विटोरी का नाम शामिल है।
बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 14 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट हासिल किये और कैरिबियाई टीम को 318 रन पर ऑल आउट किया।

अकेले लड़ते नजर आ रहे हैं बेन स्टोक्स
साउथैम्पटन में जारी टेस्ट मैच के दौरान बेन स्टोक्स ने दिखा दिया कि आखिरकार वह इंग्लैंड के नंबर 1 ऑलराउंडर क्यों हैं। मैच के दूसरे दिन कैरिबियाई टीम के गेंदबाजों के सामन घुटने टेकने वाली इंग्लैंड टीम तीसरे दिन भी बल्लेबाजों को रोक पाने में नाकाम रही थी।
हालांकि बेन स्टोक्स ने टीम को संकट से बाहर निकालने का दम दिखाते हुए वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस और शेन डोरिच की 81 रन की साझेदारी को तोड़ा और आखिरी 5 विकेट को महज 51 रन के अंदर चटकाया। इसके चलते कैरिबियाई टीम महज 114 रन की ही बढ़त बना सकी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
