Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC Rankings: हार्दिक पांड्या ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग, 4 साल बाद भुवनेश्वर भी पहुंचे अपने बेस्ट पर

ICC ODI Rankings Hardik Pandya Attains Career Best Spot Bhuvneshwar Kumar gains best rankings in 4 years: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद बुधवार को आईसीसी ने वनडे रैंकिग की ताजा लिस्ट जारी की है जिसमें बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो जैसे इंग्लिश खिलाड़ियों के अलावा कई सारे भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। जहां भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपने करियर के बेस्ट स्थान पर पहुंचे हैं तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने भी लंबी छलांग लगाई है और पिछले 4 सालों की अपनी बेस्ट आईसीसी रैंकिंग हासिल की है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में अर्धशतक और दूसरे मैच में शतकीय पारी खेलने वाले केएल राहुल को भी आईसीसी रैंकिंग में 4 पायदान का फायदा हुआ है और अब वो 31वें से 27वें पायदान पर पहुंच गये हैं। वहीं भारत के लिये मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी करने वाले हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी में अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है और अब वो 42वें पायदान पर पहुंच गये हैं।

और पढ़ें: ICC T20 Rankings में फिसले कोहली-राहुल, डेवोन कॉन्वे ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग

वहीं भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दो मैचों में दो अर्धशतक लगाने का काम किया और पहली बार टॉप 100 में अपनी जगह बनाने का काम किया। ऋषभ पंत 432 रेटिंग प्वाइंट के साथ 91वें पायदान पर पहुंच गये हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजी के सूत्रधार रहे भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार वापसी की है और फाइनल मैच में 42 रन देकर 3 विकेट हासिल किये जिसके चलते वह सितंबर 2017 के बाद अपनी बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गये हैं। भुवनेश्वर कुमार अब 11वें पायदान पर काबिज हैं, तो वहीं पर सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले शार्दुल ठाकुर को भी 13 पायदान का फायदा हुआ है और वो 93वें स्थान से 80वें पायदान पर पहुंच गये हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: शार्दुल ठाकुर ने बताया वाइट बॉल क्रिकेट में क्यों चाहिये होती है वैरिएशन

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 52 गेंदों में 99 रनों की पारी खेलने वाले बेन स्टोक्स को बल्लेबाजों की रैंकिंग में 4 पायदान का फायदा हुआ है और अब वो 24वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि ऑलराउंडर खिलाड़ियों की फेहरिस्त में वह दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। वहीं भारत के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करने वाले जॉनी बेयरस्टो ने करियर की बेस्ट रेटिंग 796 हासिल करते हुए 7वें पायदान पर कब्जा जमाया है। गेंदबाजों में मोइन अली को 9 पायदान का फायदा हुआ है और अब वो 46वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

Story first published: Wednesday, March 31, 2021, 15:29 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+