पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से बौखलाये हरभजन सिंह, गुस्से में किया ट्वीट
नई दिल्ली। देश इन दिनों वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दंश झेल रहा है और इस बीच लगातार पेट्रोल औऱ डीजल की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3.5 लाख से पार जा चुकी है। इन आंकड़ों को देखकर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह काफी परेशान हो गये हैं और इससे निराश होकर उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।
हरभजन सिंह ने ट्वीट में निराशा जताते हुए अपने फैन्स के साथ एक ग्राफिक्स शेयर किया है जिसमें वह पिछले 7 दिनों के पेट्रोल-डीजल के दामों में हुए इजाफे को दिखा रहे हैं। इसके साथ ही भज्जी ने लिखा देश में पेट्रोल, डीजल और कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि देश की सरकारी तेल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने लगातार 8वें दिन कीमतों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है।
और पढ़ें: इस कारण टूट गया सुशांत का क्रिकेटर बनने का सपना, वरना धोनी के साथ खेलते क्रिकेट
विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च में सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी पर 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया था लेकिन तेल कंपनियों ने इसे ग्राहकों पर लागू नही किया था जिससे तेल पर लगने वाला टैक्स नहीं बढ़ा था। हालांकि अब तेल कंपनियां इस इजाफे को धीरे-धीरे बढ़ा रही हैं।
गौरतलब है कि लॉकडाउन 5 में ढील दिये जाने के बाद से पेट्रोल और डीजल की मांग में तेजी आ गई है। वहीं देश में पिछले 10 दिनों के अंदर कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग डेढ़ लाख नये केस आये हैं जिससे कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख के पार हो गई है।
और पढ़ें: जब फिल्मी पर्दे पर 'धोनी' बनते हुए टूट गई थी सुशांत की उंगली, इस खिलाड़ी ने दी थी ट्रेनिंग
पिछले 24 घंटों में 11,929 नए केस सामने आए हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9195 हो गया है। हालांकि इन सबके बीच अच्छी खबर यह है कि मरीजों के ठीक होने की दर पहली बार 50% से ज्यादा हो गई है।
Petrol,diesel,corona cases going up 😢😢😢 pic.twitter.com/TmDvOORc5w
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 14, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
