अगर मोहाली में खेलता तो तोड़ देता भारतीय खिलाड़ियों की पसली, शोएब अख्तर ने याद किया 2011 विश्व कप
नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंदिता सबसे रोमांचक मानी जाती रही है, लेकिन पिछले एक दशक में दोनों देशों के राजनीतिक मसलों के चलते दोनों के बीच सिर्फ आईसीसी या मल्टीनेशन सीरीज के दौरान ही एक दूसरे से भिड़ती नजर आती हैं। साल 2011 विश्व कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाने का काम किया था। सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी के जरिये 2011 विश्व कप के अपने अनुभव को याद किया और कहा कि अगर सेमीफाइनल मैच मोहाली में खेला गया होता तो वो कई भारतीय खिलाड़ियों के अंगूठे और पसलियां तोड़ देते।
उल्लेखनीय है कि इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान फैन ने सवाल किया कि अगर आप 2011 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान वो भारत के खिलाफ खेलते तो क्या अपनी सबसे तेज गेंद फेंकने के रिकॉर्ड को तोड़ डालते तो अख्तर ने जो जवाब दिया वो भारतीय फैन्स को नागंवार गुजर रहा है।
और पढ़ें: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर भड़के माइकल वॉन, पूर्व खिलाड़ियों के ट्वीट को लेकर जांच को बताया मजाक
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने करियर के दौरान 161.3 प्रति किमी की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाने का काम किया। 2011 विश्व कप मैच में भारतीय टीम ने 29 रनों से जीत हासिल की थी जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 85 रनों की पारी खेलने का काम किया था।
वहीं शोएब अख्तर ने इसको जवाब में लिखा, ' सेमीफाइनल मैच में अपनी सबसे तेज गेंद फेंकने के रिकॉर्ड को तोड़ने का तो पता नहीं पर एक चीज पक्का है कि मैं कुछ भारतीय खिलाड़ियों के पैर, अंगूठे और पसलियां जरूर तोड़ देता।'
और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले अजीत आगरकर ने बताया क्यों जीतेगा भारत, बताई टीम की 2 सबसे बड़ी ताकत
आपको बता दें कि शोएब अख्तर ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2011 में ही श्रीलंका के खिलाफ खेला था। पाकिस्तान की विश्व कप टीम ने उन्हें शामिल तो किया था लेकिन पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक भी मैच में नहीं खेल सके। विश्व कप सेमीफाइनल मैच के दौरान भारतीय टीम ने 50 ओवर्स खेलकर 260 रन बनाने का काम किया था जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 49.5 ओवर में 231 पर ऑल आउट हो गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
