IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट के पहले ओवर में ही डक पर आउट हुए केएल राहुल, नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच हेडिंग्ले के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीता। इंग्लैंड की सरजमीं पर लगातार 8 टेस्ट मैचों में टॉस हारने के बाद विराट कोहली को पहली टॉस में सफलता मिली जिसके बाद उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान विराट कोहली ने लॉर्डस के मैदान पर मिली जीत की वजह से हेडिंग्ले टेस्ट में प्लेइंग 11 से कोई भी छेड़खानी करने से इंकार कर दिया।
टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम के लिये अब तक शानदार शुरुआत देने वाले केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पारी का आगाज किया। हालांकि हेडिंग्ले के मैदान पर टीम को वो शुरुआत नहीं मिल सकी जिसकी उसे दरकार थी। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पारी का आगाज किया और पहले ही ओवर में फॉर्म में चल रहे केएल राहुल का विकेट लेकर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई।
और पढ़ें: 'खिलाड़ी भोंक रहे हैं उनकी पीठ में खंजर', लैंगर कॉन्ट्रोवर्सी पर उस्मान ख्वाजा ने तोड़ी चुप्पी

एंडरसन ने पहले ही ओवर में झटका केएल राहुल का विकेट
एंडरसन के सामने पहले ओवर में रोहित शर्मा उतरे जिन्होंने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक पर केएल राहुल को बुलाया। केएल राहुल ने पहली 3 गेंदों को संभलकर खेला, हालांकि अपनी चौथी गेंद पर एंडरसन की गेंद ने कांटा बदला और गेंद अंदर आने के बजाय बाहर की तरफ निकली। बाहर निकलती हुई इस गेंद पर केएल राहुल के बल्ले का किनारा लगा और गेंद सीधा जोस बटलर के हाथ में पहुंच गई। जेम्स एंडरसन को इस मैच में अपना पहला विकेट मिला और केएल राहुल इस सीरीज में पहली बार बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गये।

केएल राहुल के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
इस विकेट के साथ ही केएल राहुल ने सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले वापस लौटने वाले सलामी बल्लेबाजों की लिस्ट में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गये।
सेना देशों में केएल राहुल चौथी बार बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे हैं और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली। लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर अपने करियर में 4 बार सेना देशों में डक का शिकार हुए थे। वहीं पर इस लिस्ट में पूर्व सलामी बल्लेबाज पंकज रॉय का नाम सबसे ऊपर है जो कि सेना देशों में 7 बार डक पर आउट हुए हैं।

सहवाग का नाम भी शुमार, पुजारा भी हुए शिकार
इस लिस्ट में पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग का नाम भी शामिल है जो कि सेना देशों में 7 बार जीरो पर आउट हुए हैं। वहीं पर भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है जिन्हें अपने करियर के दौरान सेना देशों में 5 बार डक का शिकार होना पड़ा था।
गौरतलब है कि केएल राहुल के जाने के बाद बल्लेबाजी करने आये चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर से रन बनाने में नाकाम रहे और 9 गेंदों का सामना कर 1 रन के स्कोर पर जेम्स एंडरसन का दूसरा शिकार बने। जेम्स एंडरसन ने पुजारा को भी केएल राहुल की ही तरह लगभग एक सी गेंद पर बटलर के हाथों कैच कराया और भारतीय टीम ने 5वें ओवर में महज 4 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट खो दिये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications