ENG vs WI, 2nd Test: क्या वेस्टइंडीज रचेगा इतिहास या इंग्लैंड करेगा वापसी, जानें क्या है आंकड़े
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज में कैरिबियाई टीम ने पहले मैच में जीत हासिल करके बढ़त बना ली है। वहीं दोनों टीमें गुरुवार से मैनचेस्टर के ओल़्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में एक बार फिर से भिड़ने को तैयार हैं। इस दौरान जहां वेस्टइंडीज की टीम के पास इंग्लैंड को उसके घर में हाराकर इतिहास रचने का मौका है, वहीं कप्तान जो रूट की वापसी से इंग्लिश टीम भी काफी मजबूत हो गई है। ऐसे में इंग्लैंड टीम मैच हारने के बाद वापसी करने का अपना इतिहास दोहरा सकती है।
और पढ़ें: नस्लवादी मैसेज भेजने पर गिरफ्तार हुआ 12 साल का बच्चा, जोफ्रा आर्चर ने जताई खुशी
साउथैम्पटन में खेले गये पहले टेस्ट मैच मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की थी। कैरिबियाई टीम ने करीब 20 साल बाद पहली बार इंग्लैंड को उसके घर पर टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मात देने का कारनामा किया था। इस मैच में इंग्लैंड के नियमित कप्तान जो रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते मैच नहीं खेल पाये थे और बेन स्टोक्स ने टीम की कमान संभाली। ओल्ड ट्रैफर्ड में मैच से पहले आइये एक नजर डालते हैं कि हमें क्या देखने को मिल सकता है।
और पढ़ें: गौतम गंभीर को याद आये धोनी के साथ बिताये पुराने दिन, बताया कैसे महीने भर रूम किया था शेयर

32 साल बाद वेस्टइंडीज रच सकता है इतिहास
वेस्टइंडीज की टीम ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर वो कारनामा कर सकती है जो उसने पिछले 32 सालों में नहीं किया। 3 मैचों की सीरीज में कैरिबियाई टीम के पास 1-0 की बढ़त मौजूद है। ऐसे में अगर कैरिबियाई टीम मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह 32 साल बाद इंग्लैंड को हराने का कारनामा कर इतिहास रच देगी। वहीं इंग्लैंड की टीम का आंकड़ा देखें तो पिछली 10 सीरीज में से 8 सीरीज में उसने मैच पहला टेस्ट गंवाया है और हर बार वापसी की है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने के बाद शानदार वापसी और 3-1 से जीत दर्ज की।

इंग्लैंड को बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत
इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर जोस बटलर की अपनी दोनों भूमिकाओं में खराब फार्म चिंता का विषय है् उन्होंने पहली पारी में 35 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में नौ रन बनाकर आउट हो गए। यही नहीं उन्होंने जर्मेन ब्लैकवुड को दूसरी पारी में शुरू में जीवनदान दिया। ब्लैकवुड ने इसका फायदा उठाकर 95 रन की मैच विजेता पारी खेली। बटलर के हालांकि अंतिम एकादश में बने रहने की संभावना है।

टीमों में यह हो सकता है बदलाव
दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम में बदलाव देखा जा सकता है। रूट की टीम में वापसी हो रही है, ऐसे में जो डेनली को बाहर किया जा सकता है. डेनली ने पहले मैच में 18 और 29 रन की पारियां खेली थी। रूट की वापसी से इंग्लैंड के मध्यक्रम को मजबूती मिलने की संभावना है, जिसमें क्राउली, ओली पोप और पहले मैच में कप्तानी का जिम्मा संभालने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स शामिल हैं। वहीं पिछले मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को भी अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने का विवादास्पद फैसला किया था. वह फिर से जेम्स एंडरसन के साथ नई गेंद का जिम्मा संभाल सकते हैं। ऐसे में मार्क वुड या जोफ्रा आर्चर में से किसी को बाहर बैठना होगा।
वेस्टइंडीज अपनी विजेता टीम के साथ ही दूसरे मैच में उतर सकता है। शाई होप की खराब फार्म उसके लिए चिंता का विषय है। ब्लैकवुड फिर से बड़ी पारी खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह क्रीज पर होते हैं तो सामने वाले दबाव में होते हैं, वें नहीं।

संभावित प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड (संभावित एकादश): जो रूट (कप्तान), डॉम सिब्ले, रोरी बर्न्स, जो रूट, जॉक क्रॉउली, बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डॉम बेस, जोफ्रा आर्चर , मार्क वुड, जेम्स एंडरसन/ स्टुअर्ट ब्रॉड।
वेस्टइंडीज (संभावित एकादश) : जेसन होल्डर (कप्तान) जॉन कैंपबेल, क्रेग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, शाई होप, रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डोरिच (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, शैनोन गेब्रियल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
