IPL 2021 में कप्तान हुए रन आउट तो हार होगी पक्की, टीमों को मिला जीत का नया फॉर्मूला
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन जारी है और फैन्स को इस लीग के दूसरे हफ्ते में कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। इस हफ्ते में जहां केकेआर की टीम ने जीत की दहलीज पर पहुंच कर मैच को गंवाने का काम किया तो वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दो बार आखिरी के ओवर्स में लड़खड़ा गई और जिस मैच को आसानी से जीत सकती थी उसे आसानी से गंवाने का काम किया। ऐसा ही कुछ नजारा दिल्ली कैपिटल्स की टीम से भी देखने जो कि पहली बार आईपीएल इतिहास में 150 से कम के स्कोर को बचाने में सफल होने वाली थी लेकिन आखिरी ओवर्स में क्रिस मॉरिस के छक्कों की बदौलत मैच गंवा दिया।
और पढ़ें: RCB vs KKR: चेपॉक पर आया मैक्सवेल-डिविलियर्स का तूफान, केकेआर की गेंदबाजी को उधेड़ा
ऐसे में अगर अब तक हुए मैचों पर नजर डालें तो टीमों को आईपीएल के 14वें सीजन में जीत का एक नया फॉर्मूला मिल गया है, जिसके जरिये आपको बस मैच में विरोधी टीम के कप्तान को रन आउट करना है और उस टीम की हार पक्की हो जाती है। आइये एक नजर इस सीजन हुए ऐसे 4 मुकाबलों पर डालते हैं, जिसमें जीत की दहलीज पर पहुंची टीम का कप्तान अगर रन आउट होता है तो दूसरी टीम की जीत पक्की हो जाती है।
और पढ़ें: IPL 2021: आखिर क्यों है राशिद खान आईपीएल इतिहास के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, पूर्व दिग्गज का खुलासा

चहल-कोहली ने किया रोहित शर्मा को रन आउट
आईपीएल के 14वें सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया जिसे कप्तान कोहली की टीम ने जीत लिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और रोहित शर्मा अच्छी लय में नजर आ रहे थे और 19 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी कोहली-चहल की जुगलबंदी ने रोहित शर्मा को रन आउट किया। इस मैच को आरसीबी की टीम ने आखिरी गेंद पर 2 विकेट से जीतने का काम किया।

रियान पराग ने पंत को भेजा पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अपने नये कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में जीत के साथ आगाज किया और दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन ही बना सकी। उनादकट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के टॉप ऑर्डर को वापस पवेलियन भेजने का काम किया लेकिन ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, हालांकि एक रन चुराने के चक्कर में रियान पराग के जबरदस्त थ्रो के चलते उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा और अंत में दिल्ली की टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

जडेजा के थ्रो ने उखाड़ा केएल राहुल का विकेट
वानखेड़े के मैदान पर अपना दूसरा मैच खेलने उतरी पंजाब किंग्स की टीम के मैच में भी यह संयोग देखने को मिला। जहां पर हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के जबरदस्त थ्रो के चलते कप्तान केएल राहुल रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटे और पूरे पारी में सिर्फ 106 रन ही बना सकी। चेन्नई की टीम ने इस मैच को महज 15.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

हार्दिक पांड्या के थ्रो ने बदला मैच का रुख
शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गये मैच में भी यही देखने को मिला। मुंबई की ओर से दिये गये 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की और बेयरस्टो-वॉर्नर ने पहले विकेट के लिये अर्धशतकीय साझेदारी की। वॉर्नर अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन तभी एक रन चुराने के चक्कर में वह हार्दिक पांड्या के जबरदस्त थ्रो के चलते रन आउट हुए और अंत में उनकी टीम 13 रनों से मैच हार गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications