Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'बहुत तगड़ी है हमारी टीम, उन्हें उड़ा देगी', भारत-पाक मुकाबले से पहले हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर को दी चेतावनी

नई दिल्ली। 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान की सरजमीं पर खेले जाने वाले टी20 विश्वकप टूर्नामेंट में अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है और फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय टीम को अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान का सामना करना है, जिसका हर फैन को बेसब्री से इंतजार है। इस महामुकाबले को लेकर अभी से दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटर्स के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भारत को इस मैच में जीत का विजेता बताया है लेकिन साथ ही कहा है कि पाकिस्तान की टीम के पास जीत हासिल करने का पूरा मौका है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के साथ हुई अपनी बातचीत का खुलासा किया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी है।

स्टार स्पोर्टस के साथ बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि टी20 विश्वकप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के जीत हासिल करने का कोई चांस नहीं है क्योंकि भारत के पास काफी तगड़ी टीम है। हरभजन ने आगे बात करते हुए कहा कि मैंने शोएब अख्तर से बात की थी और उससे कहा था कि पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच खेलने का फायदा नहीं है क्योंकि उन्हें फिर से हार मिलेगी और वो निराश हैं।

और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिये रिकी पोंटिंग ने बताया प्लान, कहा- ज्यादातर टीम की करायेंगे वापसी

हरभजन सिंह ने शोएब अख्तर से बात करते हुए कहा कि शोएब अख्तर तुम्हारा जीतने का कोई चांस नहीं है, हमारी टीम बहुत तगड़ी है और उड़ा देगी तुमको। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने हाल ही में बयान देते हुए कहा था कि हम यूएई की परिस्थितियों से काफी अच्छे से परिचित हैं और भारत को हराने में सफल रहेंगे।

उन्होंने कहा, 'हम पिछले 3-4 साल से यूएई में खेल रहे हैं और वहां कि परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं और हमें पता है कि विकेट कैसा खेलने वाली है और किस तरह से बल्लेबाजों को अपनी बैटिंग में एडजस्टमेंट करना है। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो हम इस मैच को जीतने वाले हैं लेकिन उस दिन जो ज्यादा बेहतर क्रिकेट खेलेगा मैच जीतने में सफल रहेगा।'

और पढ़ें: रोहित नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के इर्द गिर्द भारत को बनानी चाहिये टीम, ब्रेट ली ने बताया WC जीतने का फॉर्मूला

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच सीमित ओवर्स प्रारूप में अब तक 12 मुकाबले खेल चुकी है जिसमें उसे हर बार पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि टी20 विश्वकप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को मैच खेलने के लिये उतरना है।

Story first published: Friday, October 15, 2021, 2:24 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+