Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

UAE में आईपीएल कराने को मिली सरकार से मंजूरी, IPL चेयरमैन ने की पुष्टि

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इस साल मार्च में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यूएई में 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में कराने का प्रस्ताव दिया था, जिसे केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। इस बात की पुष्टि खुद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने सोमवार को की।

उल्लेखनीय है कि जब भी भारत का कोई खेल संगठन घरेलू टूर्नामेंट विदेश में आयोजित कराता है तो उसे गृह, विदेश और खेल मंत्रालय से मंजूरी लेनी पड़ती है। इसको लेकर जब बृजेश पटेल से सवाल किया गया कि क्या गृह और विदेश मंत्रालय दोनों ने लिखित में मंजूरी दे दी है तो उन्होंने जवाब में हां कहा।

और पढ़ें: IPL 2021 में नही होगी खिलाड़ियों की मेगा नीलामी, जानें क्या है कारण

उन्होंने कहा, 'हमें लिखित रूप से मंजूरी मिल गई है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हमने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड का बता दिया था। अब हमें लिखित मंजूरी भी मिल गई है तो टीमों को सूचित किया जाएगा।'

गौरतलब है कि भारत सरकार ने पिछले सप्ताह बीसीसीआई को सैद्रांतिक रूप से मंजूरी दे दी थी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने यूएई में टूर्नामेंट को आयोजित कराने का फैसला किया है। यूएई में होने वाली इस प्रतिष्ठित टी20 लीग 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेली जाएगी।

और पढ़ें: 'बी ग्रेड एक्टर हैं शोएब अख्तर', जानें क्यों मैथ्यू हेडेन ने कही यह बात

आपको बता दें कि इस टी20 लीग में भाग लेने वाली ज्यादातर टीमें 20 अगस्त तक यूएई के लिये रवाना होंगी। इस दौरान उन्हें यूएई में जाने से पहले 24 घंटे के अंदर दो बार आरटी-पीसीआर टेस्ट (कोविड-19 टेस्ट) कराना होगा। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स टीम 22 अगस्त को रवाना होगी जिससे पहला उसका एक छोटा सा कैम्प चेपॉक स्टेडियम पर लगाया जाएगा।

Story first published: Tuesday, August 11, 2020, 6:53 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+