पंत के बर्थडे पर युवराज ने खास अंदाज में किया विश, कहा- नाम है PANT पर हरकत निक्कर वाली
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आज (4 अक्टूबर) अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं। शनिवार को आईपीएल में केकेआर के खिलाफ दिल्ली को मिली शानदार जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पंत के लिये यह जन्मदिन इस जीत के बाद और खास हो गया है, और इसी को लेकर उन्हें कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बधाई दी। पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट में अपनी खास जगह बनाने वाले इस खिलाड़ी को मैदान पर इनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के अलावा उनकी चुहलबाजी, फैशन और स्टाइल के लिये भी जाने जाते हैं।
उनके 23वें जन्मदिन के मौके पर भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने पंत को बेहद खास अंदाज में बधाई दी है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवराज सिंह ने ऋषभ पंत के साथ एक फोटो शेयर की और कैप्शन में पंत की हरकतों को निक्कर वाली बताया।
और पढ़ें: DC vs KKR: आखिरी ओवर के रोमांच में दिल्ली ने कोलकाता को पीटा, 18 रन से हराया
उन्होंने लिखा, 'जिसका नाम हैं Pant (पैंट) और हरकतें हैं निक्कर वाली। तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। सेफ रहें और इस सफल आईपीएल के लिए शुभकामनाएं।'
गौरतलब है कि इस समय पंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ यूएई में आईपीएल के 13वें सीजन का हिस्सा बने हुए हैं, जहां पर उनकी टीम इस समय 3 मैच जीतकर प्वाइंटस टेबल में टॉप पर बनी हुई है। शनिवार को केकेआर के खिलाफ खेले गये मैच में ऋषभ पंत ने 18 गेंद में 38 रनों की पारी खेली जिसके दम पर दिल्ली की टीम ने अंत में 18 रनों से जीत हासिल की।
और पढ़ें: RR vs RCB: राजस्थान को हरा कर टॉप पर पहुंची आरसीबी, यह 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
वहीं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो पंत अपने शुरुआती दौर में ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं, जिन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 51 कैच और दो स्टंप लेकर धोनी को पीछे छोड़ दिया था। धोनी ने 15 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी।
हालांकि पिछले कुछ समय में ऋषभ पंत की फॉर्म ने उन्हें सीमित ओवर्स क्रिकेट से बाहर रखा है। उन्होंने वनडे में लगभग 27 की औसत से 374 रन बनाए हैं जबकि टी-20 में उनके नाम 20.5 की औसत से 410 रन दर्ज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
