IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिये लक्ष्मण-पठान ने चुनी प्लेइंग 11, जानें किसे मिली जगह
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 18 जुलाई से होने वाला है जिसको लेकर शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम तैयारियों में लगी हुई है। साल 2018 के बाद पहली बार श्रीलंका दौरे पर पहुंची भारतीय टीम की इस द्विपक्षीय सीरीज को श्रीलंकाई खेमे में हुए कोरोना विस्फोट के चलते रिशेड्यूल किया गया है और सीरीज को 13 के बजाय 18 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। इंग्लैंड दौरे से वापस लौटी श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लॉवर और डाटा एनालिस्ट निरोशन के कोरोना संक्रमण में पॉजिटिव पाये जाने के बाद बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला लिया है। वहीं पर 21 जुलाई से खेली जाने वाली टी20 सीरीज को भी रिशेड्यूल किया गया है और अब इसका पहला मैच 25 जुलाई से खेला जाना है।
इस बीच लगातार सवाल उठ रहा है कि भारतीय टीम पहले मैच में किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी। फैन्स के इस सवाल पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टाेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को लेकर लक्ष्मण और इरफान पठान ने कई युवा खिलाड़ियों को जगह देने का काम किया है।
और पढ़ें: आखिर कैसे ICC ट्रॉफी का सूखा मिटा सकते हैं विराट कोहली, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया रास्ता

ऐसी है लक्ष्मण की प्लेइंग 11
स्टार स्पोर्टस के प्री शो में बात करते हुए लक्ष्मण ने कहा,'भारतीय टीम का दल काफी बड़ा है लेकिन मुझे लगता है कि टीम की ओपनिंग के लिये शिखर धवन के साथ पृथ्वी शॉ की जोड़ी सबसे बेहतरीन साबित होगी। वहीं पर नंबर तीन के लिये सूर्यकुमार यादव और 4 के लिये संजू सैमसन को उतारूंगा। नंबर 5, 6 और 7 के लिये मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल को खिलाउंगा तो स्पिनर के लिये कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को जोड़ी और तेज गेंदबाजी के लिये भुवनेश्वर कुमार के साथ दीपक चाहर को शामिल करना चाहूंगा।'

इरफान पठान ने इस खिलाड़ी को किया बाहर
वहीं पर लक्ष्मण के बाद इरफान पठान ने भी अपनी टीम का चुनाव किया जो कि पूर्व बल्लेबाज से काफी मिलती जुलती रही। इरफान पठान ने कहा कि मैं टीम ऐसी ही रखना चाहूंगा बस एक बदलाव करते हुए क्रुणाल पांड्या की जगह पर नीतिश राणा को शामिल करूंगा।

ऐसी है दोनों खिलाड़ियों की मिक्सड प्लेइंग 11
गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले सोमवार को भारतीय टीम ने इंट्रा स्क्वाड टीम बनाकर टी20 मैच खेला जिसे भुवनेश्वर कुमार की टीम ने 17वें में ही जीत लिया। इस मैच में शिखर धवन के अलावा मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारियां खेली तो वहीं पर गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार घातक साबित हुए।
पहले वनडे मैच के लिये इरफान पठान और वीवीएस लक्ष्मण की प्लेइंग 11: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या/ नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications