Women IPL खेलने UAE पहुंची महिला क्रिकेटर्स, 4 नवंबर को होगा पहला मैच
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से इस समय यूएई में आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर यह टूर्नामेंट धीरे-धीरे आखिरी चरण में पहुंच रहा है। टूर्नामेंट में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं और इस बीच महिला आईपीएल के तहत हर साल होने वाली महिला चैलेंजर्स ट्रॉफी का आयोजन भी 4 नवंबर से किया जाना है। वहीं आईपीएल का आखिरी लीग मैच भी 3 नवंबर को खेला जाना है।
इस बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी भी महिला आईपीएल में भाग लेने यूएई पहुंच चुकी हैं। महिला टी20 चैलेंजर्स कप के तीसरे सीजन का आयजन 4 से 9 नवंबर के बीच खेला जाना है।
और पढ़ें: IPL 2020: 4 साल मैदान पर वापस लौटे जेसन होल्डर, SRH के लिये किया ड्रीम डेब्यू
इसको लेकर आईपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें इस लीग में भाग लेने के लिये महिला क्रिकेट टीम के भारतीय खिलाड़ी प्लेन में बैठे नजर आ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कुल तीन टीमें होंगी और इसमें चार मैच खेले जाएंगे।
गौरतलब है कि आईपीएल की टीमों की तरह ही महिला चैलेंजर्स कप में शामिल होने वाली तीनों महिला टीमों को भी बायो बबल के तहत एक होटल में रखा जायेगा, जहां पर उन्हें 6 दिनों तक क्वारंटीन में रखा जायेगा। इसके तहत इन खिलाड़ियों का पहला, तीसरे और पांचवें दिन कोरोना टेस्ट कराया जायेगा जिसमें पास होने के बाद वह मैदान पर ट्रेनिंग के लिये जा सकेंगे।
और पढ़ें: बिग बैश लीग 10 में खेलते नजर आ सकते हैं यह 3 भारतीय खिलाड़ी, धोनी का नाम भी है शामिल
आपको बता दें कि बीसीसीआई ने इस साल सितंबर में आईपीएल का कार्यक्रम घोषित किया था जिसके बाद इस ट्रॉफी का आयोजन प्लेऑफ के दौरान होना तय हुआ है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी प्लेऑफ की तारीख और कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया है। पिछले साल इस टूर्नामेंट को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवाज ने मिताली राज की कप्तानी वाली वेलोसिटी को हराकर अपने नाम किया था जबकि स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली ट्रेलबेजर्स लीग से बाहर हो गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications