RCB vs KKR: विराट ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी आरसीबी, बैंटन करेंगे डेब्यू
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वां सीजन का 28वां मैच शारजाह के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें आज के मैच में जीत हासिल कर के मैदान पर उतर रही हैं और फैन्स को एक बार फिर से आज के मैच में छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है।
आज के मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। विराट की टीम ने आज के मैच में एक बदलाव किया है और गुरकीरत सिंह मान की जगह मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। टॉस जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा कि हम पिछले कुछ मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की है और हमें लगता है कि हम आज भी स्कोर बचाने में कामयाब हो सकते हैं। मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है और शारजाह जैसे मैदान पर कप्तान के लिये एक अतिरिक्त गेंदबाजी के विकल्प का होना अच्छा है।
और पढ़ें: IPL 2020: केकेआर को लग सकता है बड़ा झटका, सुनील नरेन के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल
वहीं कोलकाता की टीम ने भी आज के मैच में एक बदलाव किया हैं और सुनील नरेन की जगह टॉम बैंटन को शामिल किया है। टॉम बैंटन को इंग्लैंड के कप्तान और उनके साथी खिलाड़ी इयोन मोर्गन ने उन्हें डेब्यू कैप दी है। वहीं दोनों टीमों के लिये अच्छी बात यह है कि केकेआर और आरसीबी की टीम के कप्तान दोनों ही फॉर्म में वापसी कर चुके हैं।
गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच खेले गये पिछले 4 मुकाबलों में केकेआर का पलड़ा आरसीबी पर भारी रहा है और उसने 3 बार जीत हासिल की है। हालांकि इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से जमकर रन बरसे हैं, जिसमें उन्होंने 3 बार अर्धशतकीय और 1 बार शतक लगाने का काम किया है।
और पढ़ें: Google से हुई बड़ी गलती, अनुष्का को विराट के बजाय बताया इस खिलाड़ी की पत्नी
आरसीबी की प्लेइंग 11: देवदत्त पाड्डिकल, एरॉन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, क्रिस मॉरिस, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, इसुरु उडाना।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: राहुल त्रिपाठी, शुबमन गिल, टॉम बैंटन, इयोन मोर्गन, नितिश राणा, दिनेश कार्तिक, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, आंद्रे रसेल, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications